फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में आया सबसे सस्ता रेमडेसिवीर इंजेक्शन, खरीदने से पहले देना होगा ये प्रमाण

Fri, 21 Aug 2020 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बाजार में कोरोना का सबसे सस्ता रेमडेसिवीर इंजेक्शन आ गया है। जायडस कैडिला फार्मा कंपनी इसे मात्र 2800 रुपये में बेच रही है। लेकिन दवा विक्रेता समिति ने इसे मात्र 2400 रुपये में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से काफी हद तक मरीजों को राहत मिलेगी। बता दें कि इससे पहले सिपला व हेट्रो कंपनी रेमडेसिवीर इंजेक्शन बाजार में लांच कर चुकी हैं। इनकी कीमत क्रमश 4000 व 5400 रुपये है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह सिपला के 300 व हेट्रो के 150 वायल इंजेक्शन भालोटिया मार्केट में आए थे। बुधवार को जायडस कैडिला के 600 वायल इंजेक्शन पहुंचे हैं। इससे कोरोना मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे और महामंत्री आलोक चौरसिया ने संयुक्त रूप से बताया कि जायडस कैडिला के इंजेक्शन को 400 रुपये कम करके कोरोना मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। रेमडेसिवीर नाम से यह नया इंजेक्शन बाजार में आया है। इसे चिकित्सक के पर्चे पर मरीज या उसके तीमारदार को दिया जाएगा। यह अभी तक के सबसे कम मूल्य का इंजेक्शन है।

4 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर अन्य बड़े अस्पतालों में रेमडेसिवीर इंजेक्शन गंभीर मरीजों को दिया जा रहा है। पहले दिन दो डोज और उसके बाद चार डोज अलग-अलग दिनों में दिया जा रहा है। अब तक यह गंभीर मरीजों के लिए काफी कारगार साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
इंजेक्शन खरीदने के यह प्रमाण जरूरी
  • डॉक्टर के पर्चे की कॉपी
  • कोविड 19 रिपोर्ट की कॉपी
  • आधार कार्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें