फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day: पांच साल में पर्यटन का हब बनी गोरक्षनगरी, नया सवेरा जाएंगे तो जुहू चौपाटी भूल जाएंगे

Wed, 27 Sep 2023 11:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यटन विकास को लेकर पर्यटन विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। पर्यटन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाने की कोशिश की जा रही है। पिछले पांच वर्षों में 50 से अधिक योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
 पिछले पांच वर्षों में गोरक्षनगरी पर्यटन का हब बन चुकी है। इसकी चमक देशभर में फैलती जा रही है। पहले जहां पर्यटन के नाम पर गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, तरकुलहा आदि स्थल ही थे, वहीं अब नया सवेरा समेत 50 से अधिक पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौसम सुहाना होने पर रामगढ़ताल के किनारे घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
पिछले पांच वर्षों में पर्यटन विकास को पंख लग गए हैं। पर्यटन विभाग ने 50 से अधिक योजनाओं को मूर्त रूप देकर पर्यटकों को आकर्षित करने का काम किया है। आगे की योजनाओं में गौरव संग्रहालय, चिलुआताल लेकव्यू, कुसम्ही जंगल इको पार्क, रामगढ़ताल क्षेत्र में हैंगिंग रेस्टोरेंट, रामगढ़ताल में रोपवे संचालन, रामगढ़ताल में देश के सबसे ऊंचे फाउंटेन, शहर के इंट्री प्वाइंट नौसड़-कालेसर बंधे का और राजघाट पुल पर फसाड लाइट व सुंदरीकरण समेत दर्जनों योजनाओं पर काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: हुनरमंद हाथों ने दिलाई पुश्तैनी पेशे को विश्व फलक पर नई पहचान, अब हर जगह होती है टेराकोटा की मांग
 
विज्ञापन

3 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना ने पर्यटन को गांवों तक पहुंचा दिया है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से एक धार्मिक स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: नगर सहकारी बैंक पर आरबीआई सख्त: चार करोड़ का लोन बकाया, जमा नहीं कराया तो बैंक की बंदी तय

4 of 5
गोरखपुर का मौसम हुआ सुहाना तो लोग रामगढ़ताल पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला।
इन कार्यों से लगे पर्यटन को पंख
पर्यटन विभाग की ओर से जिले में पिछले पांच वर्षों में करीब 54 काम कराए गए हैं। इनमें गोरखनाथ मंदिर में साउंड एंड लाइट शो, राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक, चौरीचौरा शहीद स्मारक, डोहरिया कला स्मारक, भरोहिया शिव स्थल, सूर्यकुंड धाम, मुंजेश्वरनाथ मंदिर, मोहद्दीपुर व जटाशंकर गुरुद्वारा, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मानसरोवर मंदिर, मानसरोवर रामलीला मैदान, कबीर धूनी, गोरख तलैया, रामलीला मैदान बर्डघाट, रामगढ़ताल लाइट एंड साउंड शो शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, पीड़ित से बोले- बिलकुल मत घबराइए, हम कराएंगे प्रभावी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामगढ़ताल का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यटन विकास को लेकर पर्यटन विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। पर्यटन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाने की कोशिश की जा रही है। पिछले पांच वर्षों में 50 से अधिक योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। दर्जनभर से अधिक योजनाओं पर काम चल रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें