महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल रावत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शोभायात्रा को सलामी देकर शुभारंभ किया। शंखनाद और वंदेमातरम के बाद निकली शोभा यात्रा जब सड़कों पर गुजरी तो फिजा में देशभक्ति और रामराज्य की परिकल्पना के नारे गूंज रहे थे। कोरोना महामारी से बचने के उपाय के साथ गो कोरोना-गो करोना की तख्तियां लोगों को जागरूक कर रही थी।
विज्ञापन
2 of 7
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
शोभा यात्रा में परिषद की संस्थाओं के छात्र-छात्राएं अपने-अपने गणवेश में अनुशासन के साथ राष्ट्रीय धुन पर कदमताल, विविध झांकियों के साथ भारत माता की जय, वंदेमातरम, एक बनेंगे-नेक बनेंगे, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी आदि गगन भेदी नारों के साथ सामाजिक परिवर्तन में अपनी भूमिका और राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्पबद्धता के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा जिस सड़क से गुजरी आसपास की निगाहें झाकियों पर ठहर गईं।
विज्ञापन
3 of 7
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
देशभक्ति के तरानों और बैंड की धुन ने शोभा यात्रा को और भव्यता प्रदान की। यात्रा में शामिल विद्यार्थी पूरी तरह से उत्साहित नजर आए। शोभा यात्रा दिग्विजय नाथ पीजी द्वार से निकलकर वीर बहादुर तिराहे से मुख्य पोस्ट ऑफिस, गणेश चौराहा, कचहरी चौराहा, जिला परिषद होते हुए स्वर्ण जयंती द्वार से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ।
4 of 7
शोभायात्रा में शामिल एनसीसी विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन के साथ-साथ चप्पे-चप्पे पर स्वयं सेवक शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए मुस्तैद दिखे। पूरे शोभा यात्रा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। यात्रा में श्रेष्ठ पथ संचलन एवं जन जागरण हेतु झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जनरल बिपिन रावत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वह नवागत मंच पर पहुंचकर महाराणा प्रताप, ब्रह्मलीन मंतथ दिग्विजयनाथ, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यानाथ की प्रतिमा का लोकार्पण भी किए।
विज्ञापन
5 of 7
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह।
- फोटो : अमर उजाला।
इनकी रही मौजूदगी
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के मौके पर प्रो विनोद सिंह, प्रो सुषमा पांडेय, एम्स निदेशक डॉ सुरेखा किशोर, प्रो राजवन्त राव, प्रो मानवेन्द्र सिंह, मारकंडेय सिंह, जटाशंकर सिंह, अश्वनी तिवारी, डॉ सीएम सिन्हा, रामसजीवन मौर्य, नवीन पांडेय, राजेश गुप्ता, विपिन सिंह, प्रो प्रदीप यादव, प्रो राजेश सिंह, हरि प्रकाश मिश्रा, पवन यादव, आरएन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, डॉ शेर बहादुर सिंह, डॉ सत्या पांडेय आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन डॉ श्रीभगवान सिंह और आभार ज्ञापन डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
शोभा यात्रा में यह ध्वज रहे आकार्षण का केंद्र
शोभा यात्रा में इन संस्थाओं के ध्वज आकार्षण का केंद्र रहे। इनमें महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के छात्रों हाथों में सरस्वती का चित्र, गुरु गोरक्षनाथ नर्सिंग विद्यालय की छात्राओं के हाथों में भारत माता का चित्र, दिग्विनाथ पीजी कॉलेज, दिग्विजय महिला छात्रावास, मीराबाई महिला छात्रावास की छात्राओं के हाथों में महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ का चित्र, महराणा प्रताप पीजी कॉलेज रमदत्तपुर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंगलादेवी बेतियाहाता मंदिर, दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रों के हाथों में महंत दिग्विजयनाथ का चित्र, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज जंगल घूसड़ के छात्रों के हाथों में महंत अवेधनाथ महाराज का चित्र, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक के छात्रों ने चेतक सवारी का चित्र लेकर चलें तो हर कोई शोभा यात्रा को निहारता रह गया।
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
संस्थापक सप्ताह समारोह में कल
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह में शनिवार को योगासन प्रतियोगिता-प्रताप आश्रम में, चित्रकला प्रतियोगिता-दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में, प्रश्नमंच (क्विज) कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता, दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं वरिष्ठ वर्ग महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सभागार में, शिक्षाप्रद संत वचन प्रतियोगिता दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में आयोजित किया जाएगा।