फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे के हक और शव की शिनाख्त के लिए होगा DNA टेस्ट; वीडियो कॉल पर मां के अंतिम दर्शन कर फूट-फूटकर रोया बेटा

Wed, 04 Feb 2026 03:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पीपीगंज हत्याकांड ने परिवार और समाज दोनों को सदमा पहुंचाया। प्रिया शेट्ठी का बेटा रुद्र 13 साल साथ रहा, उसे मां का अंतिम दर्शन वीडियो कॉल के माध्यम से करना पड़ा। मां का शव देखकर रुद्र रो पड़ा।
विज्ञापन
1 of 11
आरोपी पत्नी और विजय संग मृतक प्रिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी हत्याकांड में पुलिस की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। बेटे के अधिकार और निर्वस्त्र शव की शिनाख्त को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने डीएनए जांच को अहम आधार बनाया है। पुलिस अब फॉरेंसिक टीम की मदद से आरोपी विजय साहनी, प्रिया की सौतेली बहन किरन और 13 वर्षीय बेटे के डीएनए सैंपल लेने की तैयारी में हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सभी सैंपल फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे, जहां डीएनए फिंगरप्रिंटिंग तकनीक के माध्यम से जांच की जाएगी। इस जांच से न केवल शव की शिनाख्त की अंतिम पुष्टि होगी, बल्कि प्रिया और उसके बेटे के रिश्ते को लेकर उठ रहे संदेह भी दूर होंगे।
 
विज्ञापन

2 of 11
आरोपी पत्नी और पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विजय कुमार साहनी को प्रिया के बेटे का पिता बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही संभव हो सकेगी। पुलिस आरोपी से डीएनए सैंपल लेने के लिए न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
 
विज्ञापन

3 of 11
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
सजा दिलाने के लिए जुटाए जा रहे पुख्ता साक्ष्य
पुलिस मामले में किसी भी तकनीकी कमी की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती। जांच के दौरान विवेचक ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को प्रमुख साक्ष्य के रूप में संकलित किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि डीएनए रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और गवाहों के बयान मिलकर एक मजबूत चार्जशीट तैयार करने में मदद करेंगे।
 

4 of 11
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएनए फिंगरप्रिंटिंग क्यों अहम
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के आचार्य प्रो. शरद कुमार मिश्रा के अनुसार, डीएनए प्रत्येक जीवित कोशिका के केंद्रक में मौजूद वह जटिल अणु है, जिसमें व्यक्ति के वंशानुगत गुणों की पूरी जानकारी होती है। डीएनए फिंगरप्रिंटिंग तकनीक का उपयोग हत्या व अन्य गंभीर अपराधों, पितृत्व विवाद, लावारिस शवों की पहचान, जैविक साक्ष्यों की तुलना के लिए किया जाता है। इस प्रकरण में डीएनए जांच न केवल पहचान की पुष्टि करेगी, बल्कि रिश्तों की वैज्ञानिक सत्यता भी स्थापित करेगी।
विज्ञापन

5 of 11
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने मां को वीडियो कॉल पर किया अंतिम दर्शन तो छलक पड़े आंसू
गोरखपुर के पीपीगंज हत्याकांड ने परिवार और समाज दोनों को सदमा पहुंचाया। प्रिया शेट्ठी का बेटा रुद्र 13 साल साथ रहा, उसे मां का अंतिम दर्शन वीडियो कॉल के माध्यम से करना पड़ा। मां का शव देखकर रुद्र रो पड़ा।

 
विज्ञापन

6 of 11
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम पुलिस ने प्रिया के शव को उसकी सौतेली बहन किरन जायसवाल को सुपुर्द किया। पुलिस की मौजूदगी में प्रिया का शव राजघाट ले जाया गया। मुखाग्नि देने से पहले, किरन ने रुद्र को वीडियो कॉल कर मां का अंतिम दर्शन कराया। 
 
विज्ञापन

7 of 11
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण रुद्र को केवल कफन में लिपटी मां दिखाई दी। इस पर रुद्र रो पड़ा। किरन ने समझाते हुए कहा-मैं हूं न। पीपीगंज थाना पुलिस ने अंतिम संस्कार पूरी कराकर हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 

8 of 11
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि प्रिया की हत्या गला दबाकर की गई थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार, चेहरे और सिर की हड्डियां भी क्षतिग्रस्त मिलीं। हत्यारोपियों ने नशे की हालत में प्रिया की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षतिग्रस्त किया और शरीर को निर्वस्त्र कर दिया।
 

9 of 11
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया की सौतेली बहन किरन शेट्टी ने शव की शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो केस की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। आरोपी व अन्य के डीएनए जांच की प्रक्रिया चल रही है।- अनुराग सिंह, सीओ कैंपियरगंज
 

10 of 11
गोरखपुर में घटनास्थल पर पेड़ और आसपास में खून के छींटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया हत्याकांड का खुलासा
मुंबई के वडाला निवासी प्रिया शेट्ठी (35) हत्याकांड का गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में मुंबई में रहने वाले प्रेमी विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर और उसकी पत्नी ने पीछा छुड़ाने के लिए की थी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया था। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया था। 
विज्ञापन

11 of 11
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। प्रिया घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई थी। यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें