मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। बेटे के अधिकार और निर्वस्त्र शव की शिनाख्त को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने डीएनए जांच को अहम आधार बनाया है। वहीं, यह भी खुलासा हुआ है मुंबई में प्रिया से नजदीकी बढ़ने पर विजय ने पत्नी और बच्चों से दूरी बना ली थी। विजय पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रिया के साथ समय बिताने लगा था। यह बात पत्नी को नागवार गुजरती थी।
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में प्रिया हत्याकांड ने आरोपी विजय कुमार साहनी के निजी जीवन के कई चौंकाने वाले पहलुओं को उजागर कर दिया है। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों से पता चला है कि पारिवारिक दवाब में पहले विजय ने प्रिया से दूरी बना ली। फेसबुक के माध्यम से प्रिया से दोबारा संपर्क में आने के बाद विजय अपने पारिवार से दूर होने लगा। उधर, प्रिया अपने बेटे का हक मांगने और साथ रहने का दवाब बनाने लगी। यही इस जघन्य हत्याकांड की वजह बनी।
विज्ञापन
2 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्टा पुल के नीचे प्रिया का निवस्त्र शव मिला था। प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। आरोपी विजय कुमार साहनी मूल रूप से सहजनवां थाना क्षेत्र के मांडर पाली गांव का निवासी है। वर्तमान में उसका पता चारकोप, कांदिवली वेस्ट, मुंबई-67 (महाराष्ट्र) बताया जा रहा है। विजय दो भाई और तीन बहनों मंजू, अंजू और रंजू में तीसरे नंबर पर था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 16
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
फेसबुक के जरिये प्रिया से दोबारा हुई मुलाकात
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुंबई में रहने के दौरान वर्ष 2023 में विजय की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये प्रिया से दोबारा हुई। बातचीत बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद विजय ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों से दूरी बनानी शुरू कर दी।
4 of 16
आरोपी पत्नी और पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और बच्चों को छोड़ प्रिया के साथ बिताने लगा था समय
आरोप है कि विजय ने अपनी पत्नी संध्या और तीन बच्चों को बड़े भाई के घर छोड़ दिया और खुद प्रिया के साथ अधिक समय बिताने लगा। पत्नी को यह बात नागवार गुजरती थी। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद होने लगा। पत्नी की शिकायतों के बाद विजय ने अपने माता-पिता से भी संबंध लगभग खत्म कर लिए।
विज्ञापन
5 of 16
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विजय के पिता रामकेश ने बताया कि उनका छोटा बेटा विजय लंबे समय से परिवार से अलग-थलग था। वह पहले मुंबई में रहता था, लेकिन पिछले ढाई वर्षों से गांव नहीं आया था। 2024 के बाद से उसने यहां किसी से कोई संपर्क नहीं किया। पिता ने बताया कि वे अब अपनी पत्नी कपूरी देवी के साथ गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
6 of 16
घटनास्थल की जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई में पेंट पॉलिश का काम करता है विजय का बड़ा भाई
विजय का बड़ा भाई संजय मुंबई में पेंट पॉलिश का काम करता है और अपने परिवार के साथ कांदिवली में ही रहता है। परिजनों के अनुसार, प्रिया से संबंधों को लेकर विजय का अपने बड़े भाई संजय से भी विवाद होता रहता था। भाई के समझाने पर वह नाराज हो जाता था और दूरी बना लेता था।
विज्ञापन
7 of 16
वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव से भी टूट चुका था नाता
गांव वालों का कहना है कि विजय का गांव से भी कोई खास जुड़ाव नहीं रह गया था। वह बहुत कम आता-जाता था और अधिकांश समय मुंबई में ही रहता था। सामाजिक कार्यक्रमों और पारिवारिक आयोजनों से भी वह दूरी बनाए रहता था।
8 of 16
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार, प्रिया से संबंधों को लेकर आपसी तनाव, पारिवारिक दबाव और लगातार बढ़ते विवाद ने विजय को मानसिक रूप से असंतुलित कर दिया था। इसी क्रम में विवाद के दौरान उसने प्रिया की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों, घटनाक्रम और सटीक वजहों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को जोड़कर केस डायरी तैयार की जा रही है।
9 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के हक और शव की शिनाख्त के लिए आरोपी का डीएनए जांच कराएगी पुलिस
मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी हत्याकांड में पुलिस की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। बेटे के अधिकार और निर्वस्त्र शव की शिनाख्त को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने डीएनए जांच को अहम आधार बनाया है। पुलिस अब फॉरेंसिक टीम की मदद से आरोपी विजय साहनी, प्रिया की सौतेली बहन किरन और 13 वर्षीय बेटे के डीएनए सैंपल लेने की तैयारी में हैं।
10 of 16
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सभी सैंपल फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे, जहां डीएनए फिंगरप्रिंटिंग तकनीक के माध्यम से जांच की जाएगी। इस जांच से न केवल शव की शिनाख्त की अंतिम पुष्टि होगी, बल्कि प्रिया और उसके बेटे के रिश्ते को लेकर उठ रहे संदेह भी दूर होंगे।
11 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विजय कुमार साहनी को प्रिया के बेटे का पिता बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही संभव हो सकेगी। पुलिस आरोपी से डीएनए सैंपल लेने के लिए न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
12 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सजा दिलाने के लिए जुटाए जा रहे पुख्ता साक्ष्य
पुलिस मामले में किसी भी तकनीकी कमी की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती। जांच के दौरान विवेचक ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को प्रमुख साक्ष्य के रूप में संकलित किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि डीएनए रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और गवाहों के बयान मिलकर एक मजबूत चार्जशीट तैयार करने में मदद करेंगे।
13 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएनए फिंगरप्रिंटिंग क्यों अहम
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के आचार्य प्रो. शरद कुमार मिश्रा के अनुसार, डीएनए प्रत्येक जीवित कोशिका के केंद्रक में मौजूद वह जटिल अणु है, जिसमें व्यक्ति के वंशानुगत गुणों की पूरी जानकारी होती है। डीएनए फिंगरप्रिंटिंग तकनीक का उपयोग हत्या व अन्य गंभीर अपराधों, पितृत्व विवाद, लावारिस शवों की पहचान, जैविक साक्ष्यों की तुलना के लिए किया जाता है। इस प्रकरण में डीएनए जांच न केवल पहचान की पुष्टि करेगी, बल्कि रिश्तों की वैज्ञानिक सत्यता भी स्थापित करेगी।
14 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया की सौतेली बहन किरन शेट्टी ने शव की शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो केस की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। आरोपी व अन्य के डीएनए जांच की प्रक्रिया चल रही है।- अनुराग सिंह, सीओ कैंपियरगंज
15 of 16
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया हत्याकांड का खुलासा
मुंबई के वडाला निवासी प्रिया शेट्ठी (35) हत्याकांड का गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में मुंबई में रहने वाले प्रेमी विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर और उसकी पत्नी ने पीछा छुड़ाने के लिए की थी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया था। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया था।
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। प्रिया घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई थी। यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या की साजिश रची।