परिषदीय विद्यालयों के बच्चों तक घर बैठे शिक्षा को पहुंचाने के लिए परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता श्रीवास्तव (प्राइमरी विंग) ने अनूठी पहल की है। शिक्षिका ने कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को रोचक तरीके से रेडियो शो के जरिए प्रसारित करना शुरू किया है। शिक्षिका प्रतिदिन पाठ्यक्रम और प्रेरणादायी कहानियों को रिकॉर्ड कर उसे पॉडकास्ट से प्रसारित कर रही हैं। लोग शिक्षिका के प्रयास की सोशल साइट्स पर जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पढ़ातीं शिक्षिका अनिता।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षिका अनिता श्रीवास्तव चरगांवा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सराय गुलहरिया पर तैनात हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर ऑनलाइन क्लास का संचालन किया जा रहा है। दीक्षा एप और व्हाट्सएप के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री बच्चों तक पहुंचाई जा रही है। कम डाटा खर्च करके बच्चे पॉडकास्ट के माध्यम से पूरे कोर्स को तैयार कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि कीपैड वाले फोन पर भी सुने जा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शिक्षिका अनिता श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षिका ने बताया कि पहले चरण में कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के लिए गणित और हमारा परिवेश के पाठ्यक्रम को रेडियो शो पर डाला गया है। नियमित तौर पर पाठ्यक्रम को रिकार्ड कर ऑन एयर कर रही हूं। अगले चरण में कक्षा एक से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान को ऑन एयर करने की तैयारी है।
4 of 5
खिलाड़ियों के फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी का बच्चों पर पड़ रहा सकारात्मक असर।
- फोटो : अमर उजाला।
खिलाड़ियों के वीडियो भी किए हैं तैयार
शिक्षिका बच्चों को कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा, धनराज पिल्लै समेत नामचीन खिलाड़ियों के वीडियो तैयार किए हैं। दो से तीन मिनट के ये प्रेरणादायक वीडियो खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ उनके जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी देते हैं।
हंसाने के साथ प्रेरक हैं कहानियों की शृंखला
रेडियो शो के माध्यम से पंचतंत्र की कहानियों के तीन एपिसोड का प्रसारण किया जा चुका है। इनमें चतुर मित्र, शेर और सियार, मेंढक और धूर्त सांप की कहानी बच्चों को जहां हंसाती है वहीं काबिल इंसान बनने की सीख भी देती है।