गोरखपुर राप्ती नदी का राजघाट सोमवार की शाम फिर रोशनी से जगमग हो गया। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के आवेदन पर बिजली निगम ने राप्ती तट पर रोशनी के लिए बिजली का अस्थायी कनेक्शन दे दिया है। अमर उजाला ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था। पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से राप्ती नदी के तटों पर बनाए गए रामघाट और महायोगी गोरक्षनाथ घाट के अलावा अन्य कार्यों का लोकार्पण किया था। उस दिन रोशनी से नहाया राप्ती तट अलग ही छटा बिखेर रहा था, लेकिन मात्र चार दिन बाद ही बिजली निगम ने राप्ती तट पर लगाई गईं लाइटों का कनेक्शन काट दिया।