फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू व प्याज के गिरे भाव, फिर भी आम आदमी को नहीं मिल रहा इसका लाभ, जानिए कितने हैं दाम

Sat, 05 Dec 2020 03:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
आलू और प्याज की कीमतें घटीं। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महेवा मंडी में भरपूर आवक होने से आलू और प्याज के दाम तेजी से गिरे। हालांकि इसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। थोक में बुधवार को जो सफेद आलू 34 रुपये किलो बिका था, वह शुक्रवार को 20 रुपये किलो बिका। इसी तरह बुधवार को जो प्याज 36 रुपये किलो बिका था, वह शुक्रवार को 28 रुपये किलो बिका। 
विज्ञापन

2 of 5
महेवा मंडी में आलू प्याज की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
पिछले कई महीनों से लोगों की थाली का जायका बिगाड़ने वाले आलू-प्याज के दाम थोक मंडी में भले कम हो गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिला। लोगों को फुटकर में प्याज 50 रुपये किलो तो आलू 40-50 रुपये किलो ही खरीदना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
महेवा मंडी में आलू प्याज का नापतोल करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
मंडी में आलू-प्याज के दामों में कमी आई है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने का फायदा फुटकर विक्रेता उठा रहे हैं। हालांकि, मंडी में जिस तरह से दामों में कमी आई है, उससे उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में फुटकर बाजार में भी आलू व प्याज के दाम कम हो जाएंगे।

4 of 5
महेवा मंडी में प्याज खरीदने पहुंचे फुटकर विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला।
महेवा मंडी के थोक व्यापारी शम्स तबरेज राइन ने बताया कि मांग से अधिक आवक होने के कारण आलू और प्याज के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को आलू में 14 रुपये तो प्याज में सात से आठ रुपये किलो की गिरावट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज की बिक्री करता व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में आलू के दाम करीब 25 रुपये किलो तक कम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आलू और प्याज के दामों में आगे और कमी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें