मनीष हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
मानसी अस्पताल के निदेशक डॉ. पंकज दीक्षित ने कहा कि रामगढ़ताल पुलिस मनीष गुप्ता को लेकर अस्पताल आई थी। मनीष की हालत गंभीर थी, ऐसे में बीएमएस स्टाफ ने भर्ती करने से मना कर दिया था। हमारे रिकार्ड के अनुसार अस्पताल परिसर में 12:36 बजे मनीष को लेकर पुलिस आई थी। दस से बारह मिनट बाद उसे वापस ले गई थी। इस दौरान मनीष को गाड़ी से नीचे स्ट्रेचर पर उतारा गया, अस्पताल के अंदर रिसेप्शन तक लाया गया फिर वापस पुलिस की गाड़ी में ले जाकर छोड़ दिया गया। अस्पताल में कोई इलाज के लिए आएगा तो मदद की जाएगी, लेकिन रात का वक्त था और मरीज की हालत गंभीर थी। ऐसे में भर्ती करना खतरनाक हो सकता था, इसलिए मनीष को भर्ती करने से मना किया गया।