फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: गोरखपुर से ही मिशन 2022 का आगाज करेंगे पीएम मोदी, गुरु गोरक्षनाथ की धरती से मांगेंगे जीत का आशीर्वाद

Fri, 27 Aug 2021 10:32 AM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार गुरु गोरक्षनाथ की नगरी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। खाद कारखाने का लोकार्पण करके यूपी के किसानों को साधेंगे। साथ ही विकास का एजेंडा बताकर मिशन 2022 में फिर जीत का आशीर्वाद मांगेंगे।

यूपी में विधानसभा चुनाव फरवरी व मार्च में कराए जा सकते हैं। इससे पहले ही भाजपा सरकार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करा लेना चाहती है। इसी क्रम में ही 18 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खाद कारखाने का लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

तीन चुनावों में प्रचार का आगाज किया
लोकसभा या फिर यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु गोरक्षनाथ की धरती से ही करते हैं। जब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए थे, तब यानी 2014 में मानबेला मैदान में बड़ी रैली की थी। 2017 के यूपी विधानसभा में चुनाव प्रचार का आगाज खाद कारखाना मैदान से किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी खाद कारखाना मैदान में बड़ी रैली की थी। इसी रैली में किसान सम्मान निधि देने का एलान भी किया था। इसी एलान के बाद देशभर के किसानों के बैंक खातों में सालाना छह-छह हजार रुपये भेजने का सिलसिला शुरू किया गया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विकास का तोहफा देने का सिलसिला जारी रहेगा
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुरवासियों को विकास का तोहफा देने का सिलसिला जारी रहेगा। एम्स गोरखपुर का लोकार्पण भी होना है। इसकी ओपीडी चल रही है। जल्द ही 750 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा, फिर उद्घाटन की तिथि तय होगी। एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। दिसंबर 2021 से पहले ही लोकार्पण की संभावना है। 91 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कराया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण काम लगभग पूरा हो चुका है। मिट्टी डालने का काम चल रहा है। इसका शिलान्यास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति देंगे आयुष विश्वविद्यालय का तोहफा
प्रधानमंत्री से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शहरवासियों को विकास का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। राष्ट्रपति 28 अगस्त को आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। यह यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय होगा। इस विश्वविद्यालय से यूपी के 11 राजकीय व निजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज संबद्ध होंगे। 75 सरकारी व गैर सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेजों को भी संबद्धता दी जाएगी। अभी इन कॉलेजों की संबद्धता राज्य विश्वविद्यालयों से है।

 

4 of 5
बाबा गोरखनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में रैली का संदेश बड़ा, जीत भी मिली
गोरखपुर की रैली का बड़ा संदेश जाता है। गोरक्षपीठ का प्रभाव पूर्वांचल सहित यूपी व देश के अलग-अलग राज्यों में है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में ही विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दो सीटें भाजपा की सहयोगी दलों के खाते में गई थी। इसी तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीनों मंडल की 13 में से 12 सीटें जीतकर विपक्ष को तगड़ा झटका दिया था। 2019 के चुनाव में बसपा-सपा का गठबंधन हुआ तो लगा कि बड़ा नुकसान होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार भी 13 में से 10 लोकसभा सीटें जीतने में सफलता मिली थी। इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार का आगाज गोरखपुर से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में फिर सरकार बनेगी। यूपी में कानून का राज है। जितना काम साढ़े चार वर्षों में हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ था। गोरखपुर में खाद कारखाना व एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री को ही करना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें