दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गुरु गोरखनाथ के पूजन अर्चन के बाद हिंदू सेवा आश्रम में जनता दरबार लगाया। जहां उन्होंने लगभग 200 फरियादियों की फरियाद सुनी एवं उन्हें समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास से सुबह पांच बजे निकलकर सबसे पहले वह गुरु गोरखनाथ के दरबार में गए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना की।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
उसके बाद हमेशा की तरह सीएम योगी अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ नाथ के समाधि स्थल पर गए और पुष्पांजलि कर उनका आशीर्वाद लिया।
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर परिसर में भ्रमण के क्रम में सीएम योगी गोशाला पहुंचे और गायों के बीच करीब 15 मिनट का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गायों को दुलारा-पुचकारा और अपने हाथ से गुड़-चना खिलाया। साथ ही अपने स्वान कालू को भी दुलारा।
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
गौशाला से निकलकर मुख्यमंत्री हिंदू सेवा आश्रम पहुंचे जहां पहले से लगभग 200 फरियादियों को बैठाया गया था। मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी फरियादियों के पास पहुंचे एवं उनके प्रार्थना पत्र को लेकर समस्या सुनी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।