मोहद्दीपुर में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
दृश्य पांच
मोहद्दीपुर : चौराहे को ही बना लिया ऑटो स्टैंड, अतिक्रमण भी बरकरार
मंगलवार शाम 4.30 बजे मोहद्दीपुर चौराहे पर जाम तो नहीं नजर आया, लेकिन वाहनों के फंसने की वजह से ऑटो, ई-रिक्शा वाले नजर आए। चौराहे पर ही ऑटो, ई-रिक्शा का कब्जा है। एक ओर नहीं बल्कि तीनों ओर यही हाल है। पैडलेगंज की ओर जाने वाले रास्ते पर चौराहे पर ही मौजूद पूर्व विधायक की प्रतिमा के पीछे की जगह को भी वाहन वालों ने स्टैंड बना लिया है। वहीं पर सवारी उतारते और बैठाते हैं। मोहद्दीपुर के पास स्थित एक होटल के बाहर प्राइवेट टूरिस्ट बस और ऑटो वालों का कब्जा दिखा। इस वजह से रोड संकरी थी और लोगों को ट्रैफिक में फंसना पड़ रहा था। रोड पर जितनी भी दुकानें हैं, उसके बाहर वाहन खड़े दिखे। दूसरी तरफ भी कुछ यही हाल था। छोटे-छोटे दुकानों के बाहर कब्जा है तो ठेले-रेहड़ी वालों ने सड़क को सकरा कर दिया है। गोपाल मंदिर के आगे लोग यू-टर्न ले रहे थे और सामने ही ठेले वालों की वजह से गाड़ी फंस जा रही थीं। बाद में वहां पर खड़ी कार को हटाया गया, जिसके बाद लोग जा सके।