फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: गोरखपुर में बनेगा ऑक्सीजन सिलिंडर का बैंक, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Thu, 22 Apr 2021 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
गोरखपुर जिला प्रशासन कचहरी क्लब में ऑक्सीजन सिलिंडर का बैंक बनाएगा। बैंक में कोविड अस्पतालों के 48 घंटे की जरूरत के बराबर सिलिंडर स्टोर करने की तैयारी की गई है। ऑक्सीजन के उत्पादन एवं आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखने के साथ ही जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने 500 सिलिंडर, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने 100 सिलिंडर प्रशासन को मदद स्वरूप उपलब्ध कराया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऑक्सीजन गैस - फोटो : amar ujala
गीडा में बंद पड़ी एक ऑक्सीजन फैक्टरी से भी प्रशासन को 300 सिलिंडर मिले हैं। वहां से अभी और सिलिंडर मिलने की उम्मीद जताई गई है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत करने के लिए हमें 1500 सिलिंडर मिल गए हैं। प्रशासन का दावा है कि फिलहाल जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। गीडा में मोदी केमिकल्स की दो फैक्टरियों में रोजाना करीब 1600 और आरके ऑक्सीजन में करीब एक हजार मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन हो रहा है।    

 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur DM - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। वर्तमान में यहां तीन इकाइयां चल रही हैं। इससे गोरखपुर के साथ ही लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी आदि शहरों को भी ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। कोई दिक्कत न हो इसलिए सभी इकाइयों पर सहयोग के लिए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। आपात स्थिति के लिए एक ऑक्सीजन बैंक भी बनाया जा रहा है। कचहरी क्लब में 1500 ऑक्सीजन सिलिंडर से इसकी शुरुआत होगी। कोशिश है कि कोविड अस्पतालों को 48 घंटे के बैकअप के लिए इस बैंक में ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद रहे।

 

4 of 5
ऑक्सीजन गैस - फोटो : amar ujala
अस्पतालों में तैनात किए गए लेखपाल
ऑक्सीजन प्लांट से सिलिंडर की आपूर्ति की निगरानी का जिम्मा अधिकारियों को दिए जाने के बाद वहां लेखपालों को भी तैनात किया गया है।  सभी निजी कोविड अस्पतालों पर कानूनगो एवं लेखपालों की ड्यूटी लगायी गई है। उनके द्वारा वहां ऑक्सीजन की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी। उसी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति भी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
तीन टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन पहुंची
बुधवार को गीडा की फर्मों के लिए तीन टैंकर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंच गई। इससे करीब छह हजार आक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन अगले दो दिनों में हो जाएगा। मोदी केमिकल्स के एक प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन भी बनाई जाती है। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लिक्विड ऑक्सीजन का एक और टैंकर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें