महेवा मंडी में प्याज का नापतोल करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला।
महेवा मंडी के थोक व्यापारी शम्स अहमद राइन ने बताया कि बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में अभी प्याज की फसल तैयार नहीं है। वहीं, नासिक में बारिश के कारण प्याज की आवक कम हो गई है। इसका असर प्याज के दाम पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि महेवा मंडी में छह फरवरी को नासिक के सुपर क्लास प्याज की कीमत अधिकतम 34 रुपये प्रति किलो थी। आठ फरवरी को बढ़कर 37 रुपये पहुंच गई। 17 फरवरी को अधिकतम 43 रुपये थी। शुक्रवार को नासिक में प्याज की कीमत 42-44 रुपये प्रति किलो पहुंची तो गोरखपुर मंडी में कीमत बढ़ गई।