फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में 5 माह 28 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित की मौत, 12 डॉक्टर समेत मिले 194 पॉजिटिव

Mon, 10 Jan 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीआरडी के 12 डॉक्टर और 39 आरपीएफ के जवान संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर जिले में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 587 पहुंच गई है।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
गोरखपुर जिले में 5 माह 28 दिन बाद रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। वहीं, नौ दिनों में ही एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई। 24 घंटों में 194 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 12 रेजीडेंट डॉक्टर, आरपीएफ के 39 जवान समेत छह बच्चे शामिल हैं। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 587 हो गया है। कई मरीजों की ट्रेवेल हिस्ट्री है। करीब 90 प्रतिशत लोग एक-दूसरे से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में रजही कैंप के 39 जवान दूसरे दिन भी संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमित जवानों की संख्या 75 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि संक्रमित जवानों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 12 रेजीडेंट डॉक्टरों के पॉजिटिव मिलने से कॉलेज प्रशासन के सामने ओपीडी चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कोविड केयर सेंटर - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले बीआरडी के 20 से अधिक डॉक्टर और उनके परिजन व स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों में झंगहा के एक ही परिवार से सात लोग, जगन्नाथपुर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग, बशारतपुर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग, एमएमएमयूटी का एक छात्र, एम्स के कई स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा दूसरे शहर से आने वाले पांच यात्री रेलवे स्टेशन पर की गई जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 161 शहर और 33 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहली और दूसरी लहर मिलाकर 60033 हो गई है। 58597 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 587 पहुंच गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना - फोटो : PTI

कोरोना का टीका नहीं लगवाया था बुजुर्ग ने

पांच माह बाद 28 दिन बाद एक संक्रमित की मौत हुई है। 63 वर्षीय बुजुर्ग बड़हलगंज के लखनापुर के रहने वाले थे। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, उनका ऑक्सीजन लेवल 90 था। उन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में भर्ती था। तीन जनवरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था। एंटीजन से पॉजिटिव मिलने के बाद बीआरडी रेफर किया गया था। अपील की है कि लोग टीका जरूर लगवाएं। इससे पूर्व पिछले साल 12 जुलाई को कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी।

 

4 of 5
बीआरडी स्थित 500 शैया युक्त बाल रोग चिकित्सालय संस्थान। - फोटो : अमर उजाला।

48 घंटे में पांच गंभीर मरीज हुए कोविड वार्ड में भर्ती

अब गंभीर कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में 48 घंटे के अंदर पांच गंभीर मरीज भर्ती हुए हैं। पांचों का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था। सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : एएनआई

छह मासूम भी हुए संक्रमण का शिकार

तीसरी लहर में मासूम भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। आठ जनवरी को 13 से अधिक बच्चे संक्रमित मिले थे। वहीं, नौ जनवरी को छह मासूम संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें दो साल, छह, पांच साल के तीन और 11 साल का एक बालक शामिल है। हालांकि इन मासूमों को अभी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें