फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अब बैतालपुर से खलीलाबाद तक बिछेगी तीसरी रेल लाइन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Sat, 09 Jul 2022 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेलवे ने डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी रेल लाइन का विस्तार किया है। अब बैतालपुर से खलीलाबाद तक 82 किमी तक तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देते हुए फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए बजट भी जारी कर दिया है। इस नई लाइन के बिछने से ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी, उन्हें रेल ट्रैक खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन, जल्द ही सर्वे के लिए एजेंसी तय करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

रेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही से बैतालपुर तक और डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक 30 किलोमीटर तक तीसरी लाइन बिछाने के लिए 60 लाख रुपये और कुसम्ही से बैतालपुर तक 29.7 किमी तक तीसरी लाइन के लिए 59 लाख रुपये मिले हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
उधर, बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन के लिए 640 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं, अगले साल यानी 2023 में डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी लाइन पर ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

छपरा-लखनऊ रूट पर 120 ट्रेनों का लोड

छपरा-लखनऊ वाया गोरखपुर रूट पर 60 मालगाड़ी और करीब 120 ट्रेनें गुजरती हैं। तीसरी लाइन के बन जाने से लोड काफी हद तक कम हो जाएगा। खासकर, गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों को चलाने में दिक्कत नहीं आएगी।

 

4 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Indian Railway

21.15 किमी लंबी है डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन

डोमिनगढ़ से कैंट स्टेशन होकर कुसम्ही तक तीसरी लाइन 21.15 किमी लंबी है। इसके बनने से आउटर पर ट्रेनें खड़ी नहीं होंगी। मालगाड़ियां भी फर्राटे से गंतव्य को रवाना हो जाएंगी। पिछले बजट में तीसरी लाइन के लिए 105 करोड़ रुपये मिले थे। जिसके बाद काम शुरू कराया गया। इस परियोजना को 2016 के बजट में मंजूरी दी गई थी। इस बार इस लाइन के लिए 62 करोड़ रुपये मिले हैं। अब तक 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेल - फोटो : twitter

बिना रुकावट आ-जा सकेंगी मालगाड़ियां

वर्तमान समय में ट्रैक पर लोड के चलते डोमिनगढ़, कैंट और कुसम्ही में काफी देर तक ट्रेनें खड़ी रहती हैं। तीसरी लाइन बन जाने से एक लाइन से मालगाड़ी गुजारी जाएगी, जिससे एक्सप्रेस ट्रेनें आराम से बिना रुकावट के आ और जा सकेंगी।

एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कुसम्ही से बैतालपुर और डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक तीसरी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे किया जाना है। इसके लिए बजट आवंटित हो गया है। तीसरी लाइन से ट्रेनों का संचलन और सुगम होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें