फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अब मुंबई और गोवा की तर्ज पर रामगढ़ताल में भी चलेगा क्रूज, पर्यटकों को मिलेगी ये खास सुविधा

Sun, 04 Jul 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
मुंबई और गोवा की तर्ज पर अब जल्द ही पर्यटक रामगढ़ताल में भी क्रूज की सैर कर सकेंगे। जीडीए बोर्ड बैठक में क्रूज चलाने पर सहमति बन गई है। प्राधिकरण रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के जरिए इसका संचालन करने की इच्छुक फर्म से आवेदन मांगेगा। जिसका प्रस्ताव सबसे अच्छा होगा, उसे अनुमति दी जाएगी।

दरअसल, होटल रेडिसन ब्लू की तरफ से रामगढ़ताल में क्रूज चलाने का पहले ही प्रस्ताव दिया गया था। बोर्ड बैठक में इसकी जानकारी रखी गई तो तय हुआ कि और भी फर्म को आमंत्रित किया जाए। जिसका प्रस्ताव सबसे ठीक हो उसे अनुमति दी जाए। ताल में अभी पर्यटकों के लिए स्पीड बोटिंग की ही सुविधा है। जीडीए की तरफ से दो फर्म इसका संचालन कर रही हैं। तो पर्यटन विभाग भी एक फर्म के जरिए बोटिंग का संचालन कर रहा है। क्रूज शुरू हो जाने से यहां और भी पर्यटक आकर्षित होंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो फ्लोर के इस क्रूज में पर्यटक सैर करते हुए जायके का भी आनंद ले सकेंगे।  
विज्ञापन

2 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, कोरोना काल में बोटिंग बंद होने की वजह से फर्मों ने जीडीए से किराए में छूट देने का अनुरोध किया है। इसपर भी बोर्ड बैठक में चर्चा हुई। तय हुआ कि फाइनेंस ऑफिसर यह आकलन कर ले कि कितनी छूट दी जा सकती है और इसकी रकम कितनी होगी। माना जा रहा है कि इन फर्मों को जल्द ही किराए में छूट मिल सकती है। सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट फाइनेंस ऑफिसर तैयार करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
रामगढ़ताल। - फोटो : राजेश कुमार।
चल सकता है सी प्लेन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल में सी प्लेन चलाने की घोषणा भी की थी। एक कार्यक्रम में कहा था कि सब कुछ ठीक रहा तो रामगढ़ताल में सी प्लेन भी उतरेगा। जीडीए की तरफ से ताल की सफाई कराई जा रही है। सवा करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बन रहा है। इसके जरिए पानी खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।

4 of 5
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला।
जीडीए में भी सातवां वेतनमान लागू करने की तैयारी
अभी तक जीडीए में सातवां वेतनमान नहीं लागू हो सका है। शुक्रवार की हुई जीडीए बोर्ड बैठक में इसे लागू करने पर भी सहमति बन गई। बोर्ड ने फाइनेंस ऑफिसर से राय लेकर इसे लागू करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएमएमयूटी - फोटो : अमर उजाला।
एमएमएमयूटी के फाइनेंस ऑफिसर देखेंगे जीडीए का चार्ज
जीडीए के फाइनेंस ऑफिसर के सेवानिवृत्त होने के बाद अब नए की तैनाती होने तक मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के फाइनेंस ऑफिसर ही जीडीए की भी जिम्मेदारी देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें