डेंगू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि नरसिंहपुर, अलहदादपुर, दीवान बाजार, निजामपुर, आर्य नगर, मिर्जापुर, माया बाजार, जिला अस्पताल और बहरामपुर में एक-एक मरीज डेंगू के मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 20, 24, 40, 53, 50, 58, 29, 26, 12 वर्ष हैं। इन मरीजों के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम निजामपुर, मिर्जापुर के गोरियाना टोला और इलाहीबाग में गई थी, जहां पर चार घरों में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। इन्हें नोटिस देकर हिदायत दी गई है कि अगर दूसरी बार लार्वा मिलते हैं तो जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा 385 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया।