फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी महिला कर्मी पर नेपाली महिलाओं ने किया हमला, तस्वीरों में देखें सीमा पर तनाव का माहौल

Wed, 03 Mar 2021 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा सोनौली पर बुधवार की शाम 5.30 पर माहौल गर्म हो गया। दोनों तरफ से खूब हो हल्ला हुआ, जिससे सुरक्षा कर्मी परेशान हो गए। मौके पर भारत नेपाल दोनों देशों के अधिकारी पहुंचकर हालात को सामान्य बनाने में जुटे रहे। आक्रोशित नेपाली जवानों ने जमकर नारेबाजी की। उन्हें समझाने में अधिकारी जुटे रहे। रात 8.30 तक सीमा पर बैरियर गिरा रहा और लोग नारेबाजी करते रहे। सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
सोनौली कस्बे के दो नंबर गली के रास्ते भारत से नेपाल सामान लेकर जाने के दौरान बुधवार को शाम 5.30 बजे ड्यूटी पर तैनात एसएसबी महिला जवान ने एक महिला को रोक दिया। इसके बाद नेपाल से कुछ महिलाओं का झुंड ड्यूटी पर तैनात महिला एसएसबी जवान पर हमला कर दिया और नेपाल भाग गए। साथ ही नेपाल बेलहिया पुलिस बैरियर को गिरा कर आवागमन बंद कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
यह देख दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई और सीमा उस पार नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवान मूक दर्शक बने रहे। वहीं इसे लेकर भारतीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां और क्षेत्राधिकारी ने नेपाल सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों को बुलाकर सख्त कार्रवाई की बात कही।

4 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच नेपाल की तरफ आक्रोशित लोगों ने पत्थर भी फेंका, जिससे जुगौली निवासी हनीफ चोटिल हो गए। एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार और क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान ने लोगों को शांत किया और सशस्त्र पुलिस भैरहवां के डीएसपी को बुलाकर घटना क्रम से उन्हें अवगत कराया और दोषी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल रूपनदेही एसपी प्रवीण पोखरेल ने कहा कि नेपाली नागरिक की भारतीय एसएसबी जवानों से नोंकझोक हुई थी। आक्रोशित युवकों ने बैरियर गिरा दिया। भारतीय अधिकारियों से इस प्रकरण पर बातचीत चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें