रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी की हत्या के बाद गोरखनाथ थाना में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद अपने मकान में रहने गए थे
जावेद ने बताया, वह पांच भाई हैं। मोहम्मद अफरोज सबसे बड़े थे। 16 साल पहले अपना एक अलग घर बनवाया था। लेकिन, वह परिवार के साथ हुमायूंनगर के पुश्तैनी मकान में ही रहते थे। छह महीने पहले उन्होंने शादिया से शादी की थी। कुछ दिन दोनों परिवार के साथ ही रहे। लेकिन शादिया को परिवार के साथ रहना पसंद नहीं था। इसलिए अफरोज उसे लेकर दिग्विजयनगर के मकान में चले गए। हालांकि, अफरोज और शादिया की मुलाकात कब और कैसे हुई, शादिया कहां की रहने वाली है, इस बात की जानकारी से जावेद ने भी इन्कार किया है।