फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जुलाई में शुरू हो जाएगी गोलघर में मल्टीलेवल पार्किंग, बिजली और लिफ्ट लगने का ही काम बाकी

Sun, 28 Feb 2021 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर पार्किंग। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जलकर परिसर में बन रही मल्टीलेवल पार्किंग इस साल जुलाई में शुरू हो जाएगी। निर्माण की कार्यदायी संस्था गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के मुताबिक पार्किंग का सिविल वर्क पूरा हो चुका है और अब सिर्फ बिजली और लिफ्ट लगाने का ही काम बाकी रह गया है। पार्किंग में दो लिफ्ट लगाई जानी हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
golghar market - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दूबे ने मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार और सहायक अभियंता जेपी श्रीवास्तव से निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी ली। भूतल समेत चार तल की इस पार्किंग की छत तक कुल 305 चर पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पार्किंग के शुरू हो जाने से बाजार के दुकानदार और खरीदार इसमें वाहन खड़े कर सकेंगे और गोलघर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला
व्यावसायिक इस्तेमाल को जल्द मंजूरी के आसार
मल्टीलेवल पार्किंग की देखरेख में आने वाले खर्च को निकालने के लिए पार्किंग का 25 फीसदी एरिया व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए सुरक्षित किया जाएगा। नीचे के दो तल और तीसरे तल के कुछ हिस्से में दुकानें खोलने का निर्णय हुआ था। इसके लिए पिछले साल ही शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया था। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

 

4 of 5
golghar market - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने भी अपने निरीक्षण के दौरान के संकेत दिए। जल्द ही इस संबंध में जीडीए के पास पत्र पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की लागत 29.11 करोड़ है। व्यावसायिक इस्तेमाल का प्रस्ताव पास होने के बाद एस्टीमेट रिवाइज कर 43 करोड़ कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बढ़ी हुई रकम में से शासन कितना धन देने को तैयार है इसका पता व्यावसायिक प्रस्ताव की मंजूरी संबंधी पत्र आने के बाद ही लग पाएगा। पार्किंग का निर्माण पूरा होते ही जीडीए इसे नगर निगम को हैंडओवर कर देगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला।
छत तक चढ़ाई गई कार
अपर मुख्य सचिव नगर विकास के निरीक्षण के पहले अभियंता ट्रायल के तौर पर अपनी एक गाड़ी को पार्क करने के लिए पार्किंग की छत तक ले गए। इस दौरान कोई परेशानी नहीं हुई।

जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। सिर्फ बिजली और लिफ्ट लगाने का काम बाकी है। जून या जुलाई 2021 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद इसे आम आदमी की सुविधा के लिए खोला जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें