फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री से की मुलाकात, बोले- 'नहीं बंद होने दिया जाएगा आकाशवाणी'

Mon, 23 Nov 2020 09:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांसद रवि किशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। - फोटो : twitter @ravikishann
गोरखपुर आकाशवाणी का मीडियम वेब ट्रांसमीटर बंद हो गया है। ऐसे में इस मामले को लेकर सांसद रवि किशन ने सोमवार को नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की।


 
विज्ञापन

2 of 5
सांसद रवि किशन और गोरखपुर आकाशवाणी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि ट्रांसमीटर बंद होने से पूर्वांचल के कलाकार और श्रोता दुखी और परेशान हैं। इस पर मंत्री ने आश्वसान दिया कि आकाशवाणी गोरखपुर को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जाएगा।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद रवि किशन। - फोटो : twitter @ravikishann
सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि किसी कलाकार और कर्मचारी के सामने रोजागर का संकट नहीं आने दिया जाएगा। सांसद ने पिछले दिनों इसे लेकर आकाशवाणी के अधिकारियों से बातचीत की थी और ट्रांसमीटर बंद होने की वजह पर चर्चा की थी।
 

4 of 5
गोरखपुर आकाशवाणी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने प्रसार भारती के सीईओ से बात कर आकाशवाणी गोरखपुर की समस्या से अवगत कराया था। सांसद ने बताया कि गोरखपुर आकाशवाणी को लेकर मंत्रालय ने सभी बातें सुनकर आश्वस्त किया है। ऐसे में जिले के कलाकारों को निराश होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने छिपाई समस्या वरना बंद नहीं होता ट्रांसमीटर: शिव प्रताप
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ल आकाशवाणी के अफसरों से इस बात को लेकर नाराज हैं कि उन्हें ट्रांसमीटर के बंद होने की बात पहले क्यों नहीं बताई। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि यह बात उन्हें पहले पता चलती तो किसी हाल में ट्रांसमीटर के बंद होने की स्थिति आने नहीं देते।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें