फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद पहली बार अपने शहर पहुंची 'मान्या', तस्वीरों में देखें कैसे हुआ भव्य स्वागत

Wed, 03 Mar 2021 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 5
Manya Singh - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विक्रम विशुनपुर गांव की फेमिना मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने अपनी बेटी की प्रतिभा को दिल खोलकर सराहा। वहीं अपनों के बीच पहुंची मान्या भी सम्मान व अपार खुशी पाकर अभिभूत हो गईं। वह अपने कॉलेज भी गई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल पास किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 5
Manya Singh - फोटो : अमर उजाला।
बैतालपुर क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव की मान्या सिंह का बुधवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। रामपुर गौनरिया चौराहे पर लोगों ने उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया। 11 बजे के करीब वहां पहुंचने पर लोगों ने अपने क्षेत्र की बेटी पर पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Manya Singh - फोटो : अमर उजाला।
गुरुकुल विद्या मंदिर के मौजूद बच्चों से हाथ मिलाकर उनको गले लगाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह इस क्षेत्र की बेटी हैं। सफलता में मां-बाप और क्षेत्र का बहुत बड़ा सहयोग होता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है। इसके लिए आपको परिश्रम करने की जरूरत है।

4 of 5
Manya Singh - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अब इस जमाने में जितना कंबल है उतना ही पैर फैलाने की जरूरत नहीं है। अब उससे बाहर पैर फैलाइए और सोच लंबा रखिए। स्वप्न देखना गलत नहीं, उस पर सही सोच और समय के साथ आगे बढ़िए। सफलता अवश्य कदम चूमेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manya Singh - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद वह देसही देवरिया क्षेत्र के सहवां स्थित लोहिया इंटर कॉलेज पहुंचीं। मान्या ने यहां से 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कॉलेज में पहुंचने पर शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि यहां गुरुजनों ने मुझे सही शिक्षा और दिशा दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें