ग्रहों के सेनापति मंगल ने राशि परिवर्तन किया है। मंगल स्वग्रही वृश्चिक राशि से निकल मित्र क्षेत्री धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मंगल का यह राशि परिवर्तन लोगों के लिए अच्छा होगा। धनु राशि में पहले से वक्री शुक्र है। ऐसे में मंगल और शुक्र का संयोग दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। मंगल 26 फरवरी को धनु राशि से निकल मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष: भाग्य से काम बनेंगे, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी होगी।
वृषभ: चोट लगने की संभावना है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा, नया व्यापार शुरू हो सकता है।
मिथुन: दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है, प्रेम, व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी, संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है।
कर्क: उग्रता बढ़ेगी, संतान और प्रेम में दूरी आएगी, व्यापार में दिक्कत आ सकती है, लेकिन इस दिक्कत से अच्छे परिणाम मिलेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।