फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़: बारिश के कारण उफनाई नदियां, गांव में घुसा पानी, बचाव में जुटी सेना

Wed, 16 Jun 2021 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल लुम्बिनी प्रदेश के ज्यादातर जिले लगातार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। राज्य में अधिकांश सड़के भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं और कुछ स्थानों पर लोगों के हताहत होने की खबर है। पहाड़ियों में भूस्खलन से तराई जिलों में तबाही मची है। सोनौली बुटवल-नारायणगढ़ खंड पर देवदहा के पास डायवर्जन के कारण मंगलवार से अवरुद्ध ईस्ट-वेस्ट हाईवे को बुधवार को दोबारा नहीं खोला जा सका है। जिस कारण काठमांडू जाने वाली गाड़ियां रास्ते में रुकी हैं।

लुंबिनी राज्य यातायात पुलिस कार्यालय बुटवल के प्रवक्ता डीएसपी दिलीनारायण पांडेय ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार शाम तक हाईवे नहीं खुल पाएगा। इसी तरह सिद्धार्थ हाईवे के टीनाउ-5, कालीमती, तानसेन-8 के गौड़ापुल, जरे पीपल और तानसेन-14 गायघाट में भूस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि गौड़ापुल में भूस्खलन से 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नतीजतन, सोनौली से बुटवल  स्यांगजा पोखरा और गुलमी बगलुंग के लिए पालपा के रास्ते परिवहन सेवा शुरू करने में कुछ दिन लगेंगे।

डीएसपी पांडे ने कहा कि इसी तरह हरठोक, मालमुल और तानसेन-रिडी खंड के अन्य स्थानों में भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है। रिडी-तमघास और रिडी-वामितकसर खंडों में भूस्खलन ने भी सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
पोखरा पाल्पा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर भूस्खलन के कारण मंगलवार से सोनौली से पोखरा पाल्पा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है।  बागना सकली के पल्पा, रामपुर, पुरबखोला-1, लुमचाप, रंभा-4, हुमिन और शेरन में भूस्खलन के कारण आर्य भंजयांग-रामपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सरुमरानी-4 खारेखोला में घुरुसिंगे-संधिखरका रोड, फुडवांग, प्युथन-भालुवांग रोड पर भूस्खलन से भी रोल्पा और प्यूथन बंद हो गए हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बुटवल-नेपालगंज हाईवे सुचारू रूप से चल रहा
बुटवल-नेपालगंज हाईवे सुचारू रूप से चल रहा है।  भारी बारिश बंद नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है। सड़क मार्ग बंद होने से सैकड़ों भारतीय वाहन नेपाल में जगह-जगह फंस गए हैं। वही भारी वर्षा देखकर बहुत से मालवाहक वाहन सोनौली रुक गए। कस्टम एजेंट संघ सोनोली के अध्यक्ष सुरेश मणि ने बताया कि काठमांडु,पोखरा मार्ग बंद है। बारिश के कारण जिस कारण वाहन सोनौली से आगे नहीं जा रहे है।

 

4 of 5
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
मदद में उतरी नेपाली सेना
मेलची बाजार डूब गया, 500 लोगों को विस्तापित किया गया है। सेटिबानी बाजार डूबने के साथ लमझूँग में 15 घर बह गए हैं। पूर्वी नवल पराशी में 40 घर पानी से घिरे हैं। पाल्पा जिले के रानीमहल के डूबने का खतरा है। बहुत से जलविद्युत परियोजना का डूबना, दर्जनों जगह सड़को का टूटने ने  सेना को भी उतार दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
3 दिन और भारी वर्षा होने की चेतावनी
सीमा से सटे नेपाल के रुपेंदही जिले के सभी बांधों को खोल दिया गया, वही सोनौली के डंडा हेड के सभी फाटक को भी खोल दिया गया, जिससे नेपाल के मर्चवार सहित सीमा एरिया नौतनवां, सोनौली आदि में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें