संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को शिवबखरी गांव में बहरैची की मौत की वजह से सन्नाटा पसरा था। गांव के लोग कुछ भी कहने से कतरा थे। परिवार में गम का माहौल था। पत्नी दुर्गावती पुलिस की पिटाई से अपने पति की मौत का सदमा भूल नहीं पा रही हैं।
पीड़ित पत्नी दुर्गावती ने रोते हुए बताया कि उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई है। पुलिस के जरिए पिटाई से पति की मौत के सदमे से गमगीन थीं। दुर्गावती ने कहा कि उनके पास थोड़ी से जमीन है। इसमें मामूली फसल होती है। पति की कमाई से ही परिवार का गुजर-बसर होता था, लेकिन अब वह अकेली हो गई हैं।
मंगलवार को दिन में आखिरी मर्तबा पति से थाने में मिली थी। उसके बाद उनके पति पर पुलिस वालों ने इस कदर जुल्म किया कि पति उनका साथ ही छोड़ कर चले गए। कहा कि यदि उन्हें पुलिस की जुल्म का आभास होता तो वह पति को थाने में अकेला कभी भी नहीं छोड़तीं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...