शिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला।
सोनहा क्षेत्र के महादेवा, भिरिया, पक्का कुआं, मुंगरहा, लोढ़वा समेत अन्य स्थानों पर शिवरात्रि का मेला लगेगा। मुंडेरवा क्षेत्र के देवरिया माफी, बरडाड़, भैंसा, डारीडीहा आदि स्थानों पर मेले लगेंगे। जबकि पैकोलिया क्षेत्र के शिव परसा, बिंगवाबीर बाबा, औरातोंदा में जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं बनकटी के बानपुर, पहड़िया, सिद्धनाथ, कोरऊ, कुआनो संगम पर स्थित मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा। मखौड़ाधाम, श्रंगीनारी, महादेवा, परशुरामपुर, मंड़रिया, जीतीपुर, रानी गांव में भी मेला लगेगा। नगर क्षेत्र के सिकटहवा, राजघाट, हरदेवनाथ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। सल्टौआ के महादेवा, भिरिया, कोठली, सेवईडीह, दसिया, मुस्तफाबाद, पचदेवरी, बेलहरा पर भी मेले लगेगे।