उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार में बुधवार रात करीब 11 बजे एक प्रेमी फिल्मी अंदाज में शादी समारोह में स्टेज पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, प्रेमी ने दूल्हे के सामने ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। ग्रामीणों व घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की।
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
सूचना पर पहुंची जगदीशपुर चौकी की पुलिस ने पिटाई से घायल प्रेमी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, आपसी सुलह व समझौते के बाद दूल्हा विदाई कराकर दुल्हन को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति की बेटी की शादी देवरिया जिले के एक गांव के व्यक्ति के बेटे से तय थी। 12 मई बुधवार को बरात आई। द्वार पूजा के बाद रात लगभग 11 बजे जयमाल के लिए दूल्हा व दुल्हन स्टेज पर गए।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
इसी दौरान पिपराइच के बरौली निवासी प्रेमी स्टेज पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। प्रेमी को दौड़ा कर लोगों ने पकड़ लिया तथा पिटाई कर दी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से घायल प्रेमी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। वहीं घटना के बाद दूल्हा पक्ष लड़की को ले जाने के लिए राजी नहीं था। मगर रातभर चली पंचायत में किसी तरह वर पक्ष मान गया और दुल्हन को विदा करा घर ले गए। इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।