फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर कत्ल: नींद की गोलियों से किया बेहोश, फिर प्रेमी संग पति को मारा; 18 एकड़ जमीन कब्जाने का प्लान फेल

Mon, 30 Jun 2025 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

Kushinagar Murder Case: यूपी के कुशीनगर में सुहागरात पर दुल्हन ने खाने में नींद की गोलियां मिला दी। खाना खाने के बाद दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दंपती समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 10
Kushinagar murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Kushinagar Crime News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पडरौना के सुकरौली के मझना नाला के पास छह जून को जबलपुर के युवक की हत्या कर लाश को फेंक दिया गया था। इस मामले का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया। 

इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने सबूतों के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। हत्या का कारण युवक के साथ फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश बताया गया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुकरौली में मिले शव की पहचान और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं थीं। 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव की पहचान के लिए टीम ने विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया। जिससे उसकी पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पड़वार गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई। शव की पहचान करने में मृतक के परिजनों की ओर से जबलपुर के स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी से भी मदद मिली।

 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इंद्र कुमार की हत्या के मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने युवक का आधार कार्ड, शादी के लिए लाया गया जेवर, नकदी आदि बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपना असली नाम साहिबा बानो बताया। 

 

4 of 10
मृतक इंद्र कुमार तिवारी और आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबा और कौशल ने किया प्रेम विवाह
उसने बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान देवरिया जिले के रहने वाले कौशल गौंड से हुई। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और गोरखपुर में एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे। इसी बीच एक दिन दोनों ने सोशल मीडिया पर इंद्र कुमार तिवारी का वायरल वीडियो देखा।
 
विज्ञापन

5 of 10
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
18 एकड़ जमीन हड़पने की थी योजना
इस वीडियो में वह बता रहा है कि 18 एकड़ जमीन होने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही है। यह सुनकर साहिबा बानो और कौशल कुमार ने मिलकर योजना बनाई कि इंद्र कुमार से फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़प ली जाए। 

 
विज्ञापन

6 of 10
आरोपी कौशल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्र कुमार से मिलने जबलपुर गया कौशल
योजना के मुताबिक कौशल कुमार, इंद्र कुमार से मिलने जबलपुर मध्यप्रदेश गया। जहां उसने साहिबा बानो को खुशी तिवारी के रूप में अपनी बहन बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने इंद्र कुमार तिवारी से कुछ दिनों तक फोन पर बातचीत की। 

 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी समशुद्दीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्र को शादी के लिए गोरखपुर बुलाया
फिर शादी करने करने के लिए उसको गोरखपुर बुलाया। तीन जून को इंद्र कुमार तिवारी गोरखपुर पहुंचा। योजना के तहत साहिबा बानो और कौशल कुमार ने इंद्र कुमार से उसकी संपत्ति को लेकर एक हलफनामा बनवाया। 


 

8 of 10
आरोपियों के पास से बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबा ने कौशल और समसुद्दीन की मदद से इंद्र की हत्या की रची साजिश
आरोपी साहिबा बानो ने बताया कि उसने कौशल और समसुद्दीन की मदद से इंद्र कुमार की हत्या की साजिश रची। पांच जून को साहिबा बानो, कौशल और समसुद्दीन इंद्र कुमार को अपने साथ लेकर कुशीनगर स्थित एक होटल गए। जहां शादी का झूठा नाटक करते हुए होटल के कमरे में मांग में सिंदूर लगवाकर झूठी शादी कराई गई। 

 

9 of 10
आरोपी के पास से बरामद कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आरोपियों ने प्लान के मुताबिक, इन्द्र कुमार तिवारी को पनीर राइस में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। जिससे वह कुछ देर बाद अचेत हो गया। इसके बाद तीनों ने उसे गाड़ी में बैठाकर घटनास्थल सुकरौली ले गए। 
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जहां तीनों आरोपियों ने अचेत अवस्था में ही इंद्र कुमार तिवारी की चाकू से वारकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक कर उसके पास मौजूद जेवर व पैसे लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गिरफ्तार गिए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: '42 साल की उम्र हो गई, शादी न हो रही...', महाराज का वीडियो देख युवक के कत्ल की रची साजिश; चौंका देगी कहानी





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें