फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवरिया में स्कूल संचालक का कत्ल, 100 मीटर दूर मिली कुल्हाड़ी; अदावत न विवाद... कत्ल का तरीका उठा रहा सवाल

Sun, 29 Jun 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया में विद्यालय संचालक की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड ने पुलिस की उलझने बढ़ा दी हैं। क्योंकि शुरुआती तहकीकात में हत्या की वजह ही पता नहीं चल पा रही, क्योंकि परिवार और गांव के लोग पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 11
मृतक स्कूल संचालक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके के फतेहपुर गांव के रामनगर टोले में शुक्रवार की रात विद्यालय संचालक धनंजय पाल की गला काटकर हत्या कर दी गई। विद्यालय के बरामदे में सो रहे संचालक के सिर और गले पर कई वार किए गए थे। वारदात स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विद्यलय के चौकीदार और बगल में रहने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी विकांत वीर ने शनिवर को वारदात स्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी धनंजय पाल (55) गांव में अपनी जमीन पर निजी विद्यालय खोल रखा था। बेटे संजीव कुमार पाल को विद्यालय का प्रबंधक बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 11
मृत प्रबंधक की फाइल फोटो और स्कूल परिसर में जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल के बरामदे में सो रहा था धनंजय
एक माह पहले विद्यालय को बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता मिली है। वह रोजाना रात में विद्यालय में सोने चले जाते थे। परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह सोने चले गए। धनंजय स्कूल के बरामदे में लगी चौकी पर सो रहे थे, जबकि चौकीदार रामप्रसाद निषाद छत पर सो रहा था।


 
विज्ञापन

3 of 11
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गले और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार
शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पड़ोस के लोगों ने बरामदे में तख्त पर उनकी लाश देखी। उनके गले और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। चेहरा और गले पर कुल्हाड़ी के वार से कट गया था। छत पर सो रहे चौकीदार को भी वारदात की जानकारी नहीं हुई। वारदात की सूचना पर सीओ हरिराम यादव ने पहुंच कर जांच शुरू की। वारदात स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस वारदात के कारण पता लगाने में जुटी है।

 

4 of 11
हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौकीदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिवार के लोग बता रहे हैं कि उनकी न तो किसी से दुश्मनी थी न ही जमीन का विवाद चल रहा है। पहले वह विदेश में कमाते थे। पांच साल से विदेश जाना छोड़कर घर और विद्यालय का काम संभाल रहे थे। सीओ ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन

5 of 11
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अदावत न विवाद...कत्ल का तरीका उठा रहा सवाल
फतेहपुर गांव में शनिवार को विद्यालय संचालक धनंजय पाल की बेरहमी से गला काटकर हत्या ने पुलिस की उलझने बढ़ा दी हैं। क्योंकि शुरुआती तहकीकात में हत्या की वजह ही पता नहीं चल पा रही, क्योंकि परिवार और गांव के लोग पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शाम को कुरना नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गगया। बड़े बेटे संजीव पाल ने मुखाग्नि दी। उधर, पुलिस ने हत्या से पर्दा उठाने के लिए पुलिस कई टीमें लगा दी है।
विज्ञापन

6 of 11
मृतक की फाइल फोटो दूर झाड़ी में पड़ी थी कुल्हाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजीव ने कहा कि उनके परिवार से किसी की कोई अदावत नहीं थी। उनसे कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। इतनी बेरहमी से किसी ने पिता का कत्ल क्यों किया गया, समझ में नहीं आ रहा है। मामले में पुलिस मोबाइल सर्विलेंस के जरिए धनंजय पाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड का भी उपयोग कर रही है। वह संबंधों में भी हत्या की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन

7 of 11
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात स्थल से मिले साक्ष्यों और परिस्थिति पर भी पुलिस की नजर है। फत्तेपुर और इमिलिहा चौराहे पर लगे सीसीटीवी भी खंगाला जाएगा। पुलिस घटना के तार कई एंगल से जोड़ने का प्रयास कर रही है। स्कूल संचालक से पूर्व में किस किस शख्स से बातें हुई थी उनका नंबर खंगाला जा रहा है। पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकलवा कर घटना को खोलने का प्रयास कर रही है।

 

8 of 11
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदहवास हुई पत्नी, बच्चों का रोकर बुरा हाल
फतेपुर गांव में विद्यालय संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई। खबर सुन पत्नी मुराती देवी बदहवास होकर घर से विद्यालय की ओर भागीं। वह पति को मृत पड़ा देख बेजार होकर रोने लगीं। हत्यारे ने कुल्हाड़ी से उनके सिर, चेहरे, गले पर बेरहमी से वार किया था। हथियार के प्रहार से गला कट गया था। चेहरे का हाल देख वह गश खाकर गिर गईं। धनंजय के तीन बेटे संजीव, मृत्युंजय, पंकज और एक बेटी रीतू है। बेटी की शादी हो चुकी है।

 

9 of 11
घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनसनीखेज हत्या से फिर चर्चा में आया फतेहपुर
सनसनीखेज हत्या को लेकर शनिवार की सुबह जिले में एक बार फिर फतेहपुर गांव चर्चा में आ गया। दो अक्तूबर 2023 को फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में छह हत्याओं से लोग दहल गए थे।

 

10 of 11
घटना स्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने प्रतिशोध में सत्यप्रकाश दूबे के परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। स्कूल संचालक धनंजय पाल की हत्या के बाद से एक बार फिर फतेहपुर गांव सुर्खियों में आ गया। वारदात को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा।

 
विज्ञापन

11 of 11
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जल्द हो जाएगा हत्या का पर्दाफाश : एसपी
वारदात स्थल का एसपी विक्रांत वीर ने निरीक्षण किया। एसपी के नेतृत्व में फाॅरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ रुद्रपुर पुलिस छानबीन में जुट गई। जांच टीम ने खून से सनी कुल्हाड़ी और मौके पर मिले कुछ निशान को लेकर छानबीन में जुट गई। एसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें