happy hartalika teej
- फोटो : अमर उजाला।
महिलाओं ने की खरीदारी
हरतालिका तीज के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने पूजन एवं शृंगार के सामग्रियों की खरीदारी की। इस दौरान शहर के गोलघर, असुरन चौक, गोरखनाथ, आर्यनगर, रेती चौक, घंटाघर, मोहद्दीपुर, बशारतपुर, धर्मशाला, रुस्तमपुर आदि बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं कुछ महिलाएं मेंहदी लगवाते हुए भी नजर आईं। इस दौरान बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता हुआ नहीं दिखा।