फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य, तस्वीरों में देखें गोरक्षनगरी में ऐसी रही रौनक

Mon, 25 Oct 2021 09:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
karwa chauth 2021 - फोटो : अमर उजाला।
पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का पर्व रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रख शाम को शिव परिवार की पूजा की और चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। महिलाओं ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने घरों के साथ ही कई जगहों पर सामूहिक पूजा की। व्रत के लिए महिलाओं ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। भोर में महिलाओं ने सरगई खाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजन कक्ष की दीवार पर और आंगन में चावल को पीसकर उसमें करवा रखा। इसके बाद चंद्रमा, शिव, पार्वती, कार्तिकेय आदि के चित्र बनाए और गौरी-गणेश बनाकर उनकी स्थापना की गई।

सुहाग के प्रतीक वस्तुओं के चित्र भी बनाए। उसके बाद महिलाओं ने धातु एवं मिट्टी का करवा, दीया, सीक चावल आटे का बना फरा आदि से विधि-विधान से पूजन कर करवाचौथ की कथा सुनी। रात्रि सात बजकर 52 मिनट पर जैसे ही चंद्रोदय हुआ व्रती महिलाओं ने चलनी से चंद्र दर्शन किए और उन्हें अर्घ्य दिया। सुहागिनों ने अपने पति के साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अंत में पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

2 of 7
karwa chauth 2021 - फोटो : अमर उजाला।
गुरुद्वारों और मंदिरों में पहुंचीं महिलाएं
करवाचौथ पर शहर के पैडलेगंज और जटाशंकर गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन करने पहुंचीं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों एवं अपार्टमेंट में भी महिलाओं ने एकत्रित होकर सामूहिक पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

3 of 7
karwa chauth 2021 - फोटो : अमर उजाला।
बाजार में रही भीड़
करवाचौथ के दिन ब्यूटी पार्लर के साथ ही बाजारों में महिलाओं के भारी भीड़ नजर आई। कई महिलाओं ने करवाचौथ पर तैयार होने के लिए पहले से बुकिंग करा रखी थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में कपड़े, ज्वैलरी एवं पूजन-सामग्री की खरीदारी करते नजर आई।

4 of 7
karwa chauth 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सोशल मीडिया पर भी धूम
व्रती महिलाओं को पानी पिलाते वक्त ज्यादातर पतियों ने फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्रती महिलाओं व उनके पतियों की फोटो से भरे रहे। इस पर खूब कमेंट भी आए।
विज्ञापन

5 of 7
karwa chauth 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सांसद की पत्नी ने रखा करवाचौथ व्रत
सांसद रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। साथ ही दोनों ने व्रती महिलाओं को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी। करवाचौथ मनाते हुए रवि किशन पत्नी के सामने खड़े थे और पत्नी पूजा की थाली लिए पति की आरती उतारते नजर आईं। प्रीति शुक्ला ने बताया कि हम हर साल  बहुत उत्साह से करवाचौथ मनाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मंशा व अनिता - फोटो : अमर उजाला।
राप्तीनगर की मंशा मिश्रा ने कहा कि पहला करवाचौथ मनाते समय जो एहसास हुआ था वैसा ही एहसास हर वर्ष करवाचौथ के दिन होता है। पति के लिए शृंगार करते वक्त शादी का दिन याद आ जाता है। उसे रोज जैसे शृंगार किया था कुछ वैसा ही करती रही हूं।

विष्णुपुरम की अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि शादी के बाद से लगातार करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखती हूं। जैसे पहली बार विवाह के दिन आंचल की ओट से पति को देखा था, उसी तरह करवाचौथ पर चलनी से पति को देखती हूं तो वही पुराने दिन याद आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रौशनी व मोनिका। - फोटो : अमर उजाला।
जाफरा बाजार की मोनिका ने कहा कि यह मेरा तीसरा करवाचौथ व्रत है। इस दिन का इंतजार मुझे साल भर रहता है। शादी के बाद से ही इस व्रत को करना शुरू कर दिया था। यह दिन मुझे पति के पहले दीदार की याद दिलाता है।

आर्यनगर की रौशनी ने कहा कि यह मेरा पहला करवाचौथ व्रत है। पहली बार यह व्रत रखकर बहुत अच्छा लग रहा है। निर्जल व्रत रख शाम को विधि विधान से पूजन अर्चन किया और पति के दीर्घायु होने के साथ ही पूरे परिवार के लिए मंगल कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें