फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भाजपा विधायक की डांट से रो पड़ी थी गोरखपुर की ये महिला आईपीएस, वायरल हुआ था ये वीडियो

Tue, 14 Jul 2020 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
IPS Charu nigam - फोटो : अमर उजाला।
साल 2017 में गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के कोइलहवा गांव में कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी। इसे खुलवाने पहुंचीं सीओ गोरखनाथ चारू निगम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
IPS Charu nigam - फोटो : अमर उजाला।
आरोप था कि ग्रामीणों ने पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसा दिए थे, जिसमें चारू निगम को चोटें आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जाम खुलवा दिया था। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पहुंचे बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने दोबारा सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
IPS Charu nigam - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच उन्होंने चारू को फटकार लगाते हुए कहा था, "इसकी भाषा देखिए, कैसे ये चिल्लाकर हमसे बात कर रही है। देख रहे हैं इसकी बदतमीजी वाली भाषा... आप चुप रहो, यहां एसडीएम साहब खड़े हैं, मैं उनसे बात कर रहा हूं। चुप रहिए आप, आपसे बात मैं नहीं कर रहा हूं। मुझे नियम न बताओ तुम। मैंने बताया न, बर्दाश्त के बाहर मत जाओ। मैं इससे बात नहीं करूंगा, इसके अधिकारी को बुलाइए।"

4 of 5
IPS Charu nigam - फोटो : अमर उजाला।
इसके जवाब में आईपीएस चारू बोलीं, "मैं भी इस क्षेत्र की क्षेत्राधिकारी हूं और जो लॉ एंड ऑर्डर आपने बिगाड़ रखा है। उसी के संबंध में आपसे बात करने आई हूं।" ये कहते ही आईपीएस की आंख में आंसू आ गए। सोशल मीडिया पर इस बहस का वीडियो खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IPS Charu nigam - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद आईपीएस चारू ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था कि मेरे आंसुओं की मेरी कमजोरी न समझी जाए। गरूर एक दिन जरूर टूटेगा और सच्चाई रंग दिखाएगी। बता दें कि इस मामले में सैकड़ों ,लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन सोमवार को यूपी सरकार ने केस वापस ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें