फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, जानिए किस पुलिसकर्मी की लगेगी ड्यूटी

Sat, 07 Nov 2020 08:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास होने की वजह से कड़े सुरक्षा घेरे में रहता है। लेकिन इधर कुछ ऐसे पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई थी, जो वहां पर नहीं रहना चाहते थे।  
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
इसका असर सामने आया कि वह उतने चौंकन्ना नहीं रहते थे जितने के खुद से गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी मांगने वाले रहते थे। इसे देखते हुए एडीजी दावा शेरपा ने एक खास आदेश जारी किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि उन्हीं पुलिस वालों की ड्यूटी मंदिर सुरक्षा में लगाई है, जो वहां पर ड्यूटी करने को इच्छुक हो, जैसा कि पहले होता था। इच्छुक पुलिस वालों के आने के बाद वहां की ड्यूटी बदलने का भी आदेश दिया है।

 

4 of 5
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा कुछ पुलिस वालों को लगाया गया था, जिनका व्यवहार ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि खुद मुख्यमंत्री के ओएसडी को ही गेट पर परिचय देने के बाद रोक दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद ही उन्होंने एडीजी से बातचीत की थी। मामला एडीजी के संज्ञान में आने के बाद सुरक्षा को लेकर नया आदेश उन्होंने जारी कर दिया है। उन्होंने पुलिस वालों से आवेदन भी मांगने को कहा है, जो मंदिर सुरक्षा ड्यूटी में रहना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें