फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75th Independence Day: गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न, तस्वीरों में देखें दिनभर की झलकियां

Sun, 15 Aug 2021 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में देश की आजादी का जश्न आज धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम और समारोह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किए गए। भीड़ एकत्रित न हो इस कारण कई सारे कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए गए। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लॉस्टिक के झंडे प्रतिबंधित रहा। 
 
कमिश्नर, डीएम ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
कमिश्नर रवि कुमार एनजी और डीएम विजय किरन आनंद ने मंडल व जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सभी से अपील की कि निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं, निर्णयों, कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें ताकि विकास के क्षेत्र में जनपद का उत्थान हो। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करते जिला अधिकारी विजय किरण आनंद।
विज्ञापन

3 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
कमिश्नर कार्यालय पर ध्वाजारोहण करने के बाद शपथ दिलाते कमिश्नर रवि कुमार एनजी।

4 of 12
डीएम विजय किरन आनंद - फोटो : अमर उजाला।
कलेक्ट्रेट परिसर से नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ करते डीएम विजय किरन आनंद।
विज्ञापन

5 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण करने के बाद संबोधित करते कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह।
विज्ञापन

6 of 12
एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर एडीसी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद संबोधित करते एडीजी अखिल कुमार।
विज्ञापन

7 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ ताल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूके आर्ट के लोगों ने बनाया रंगोली।

8 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ ताल पर ध्वाजारोहण करते सदर सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक्टर धमेन्द्र सिंह व अन्य।

9 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के द्वारा अनुभाग कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। सभी पुलिस बल को बधाई दी गई। पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा पुलिसकर्मियों को भारत की अखंडता और एकता को सुरक्षित रखने तथा हिंसा का सहारा ना लेने का संकल्प दिलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निम्नांकित अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक 2019 से सम्मानित किया गया।

10 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
मोहद्दीनपुर स्थित ऑर्किड ग्रीन अपार्टमेंट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ओपी तिवारी व अन्य।

11 of 12
आदित्य मिश्रा को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस को सूचना देकर घायल की जान बचाने वाले आदित्य मिश्रा को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन

12 of 12
स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पुलिसकर्मी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें