फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: गोरखपुर में सादगी से फहराया गया तिरंगा, नहीं हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 15 Aug 2020 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जिले में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सादगी से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। नए आदेश के तहत सुबह नौ बजे  पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, विकास भवन, जीडीए, तहसील कार्यालय, गीडा, नगर निगम समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
शारीरिक दूरी बनाते हुए अफसर-कर्मचारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिए। हर बार की तरह इस बार कहीं पर भी सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा और न ही मानव श्रृंखला बनी है। खेलकूद के भी आयोजन नहीं हुए।
विज्ञापन

3 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस परंपरागत रूप से सादगी से मनाया जा रहा है। इस बार कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नहीं निकाली गई। इसके साथ ही स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन नहीं हुआ।

4 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
जिले के शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ ही देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना जागृत हो।
विज्ञापन

5 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में झंडारोहण करने के बाद संबोधित करते कुलपति प्रो.वीके सिंह।
विज्ञापन

6 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन।
विज्ञापन

7 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस लाइन परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएससी डॉ सुनील कुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में उत्कृष्ट काम करने वाले 49 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

8 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ऑफिस के सामने ध्वजारोहण कर पद और गोपनीयता का शपथ दिलाते एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव।

9 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
जिलाधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित करते जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन।

10 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
कलेक्ट्रेट परिसर से नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ करते जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन साथ में एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

11 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
सिंधी धर्मशाला जटाशंकर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण करने के बाद राष्ट्रगान गाते सिधी समाज के लोग।

12 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी कार्यालय में ध्वजारोहण करते एडीजी दावा शेरपा।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर एडीजी जोन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फहराया तिरंगा

13 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर नगर निगम में झंडारोहण करते महापौर सीताराम जायसवाल साथ में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह व अन्य।

14 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
सेंट जोसफ स्कूल खोराबार, गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

15 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
उरुवा बाजार थाने पर एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह ध्वजारोहण करते हुए। इस मौके पर अजीत यादव, दुर्गेश शुक्ला, अनूप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

16 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दारुल फलाह एकेडमी ग्राम ककरही, उरुवा बाजार, गोरखपुर में झंडारोहण करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदिर बेग एवं प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य।

17 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में अपर महाप्रबंधक श्री अमित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान समाजिक दूरी के मास्क लगाना और सेनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

18 of 18
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा आईटी विभाग गोरखपुर के सह संयोजक चंद्रप्रकाश यादव ने अपने घर के छत पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें