प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से 17 अगस्त की सुबह पांच बजे तक के लिए फिर से लॉकडाउन रहेगा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि सड़क से लेकर चौराहों तक कड़ी निगरानी रहेगी। सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोग घरों में ही रहें और इमरजेंसी की दशा में ही बाहर निकलें।