फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब मोहद्दीपुर बिजली उपकेंद्र हुआ 'स्मार्ट', एसई ने किया उद्घाटन- शुरू हुआ फीडर पर लगा 'मीटर'

Wed, 03 Jul 2024 10:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मंगलवार को शहरी मंडल के मोहद्दीपुर उपकेंद्र के फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाया गया। इस मीटर को एनएफएमएस सिस्टम के जरिए राज्य व केंद्रीय मुख्यालय से भी जोड़ा गया है। इससे बिजली खपत की निगरानी सीधे केंद्रीय ऊर्जा विभाग भी कर सकेगा।
विज्ञापन
1 of 5
नगरीय एसई एलबी सिंह ने शहरी मंडल के पहले स्मार्ट मीटर को शुरू कराया - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शहरी मंडल के मोहद्दीपुर उपकेंद्र के फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाया गया। इस मीटर को एनएफएमएस सिस्टम के जरिए राज्य व केंद्रीय मुख्यालय से भी जोड़ा गया है। इससे बिजली खपत की निगरानी सीधे केंद्रीय ऊर्जा विभाग भी कर सकेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
एसई एलबी सिंह मीटर को चलवाने के बाद देखते हुए - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अब उपभोक्ताओं के घर के साथ-साथ बिजली उपकेंद्र में फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसे एनएफएमएस सिस्टम के जरिए राज्य व केंद्रीय मुख्यालय से भी जोड़ा जा सकेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्मार्ट मीटर को शुरू करने से पहले बताते जीनस कंपनी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसका फायदा यह होगा कि मुख्यालय के अफसर भी किसी फीडर के लोड और आपूर्ति की जानकारी ले सकेंगे। ग्रामीण मंडल के खोराबार में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने के बाद मंगलवार को एसई के निर्देश में बिछिया समेत अन्य तीन फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं।


 

4 of 5
मोहद्दीपुर उपकेंद्र पर एसई और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका जिस कंपनी को मिला है, उसने सबसे पहले खोराबार उपकेंद्र में पहला मीटर लगवाया है। अब ये शहरी क्षेत्र में भी अभी बिजली उपकेंद्रों के फीडरों पर मीटर लगा रहे हैं। सभी बिजली घर के फीडरों पर मीटर लगाने के बाद फिर उपभोक्ताओं के परिसर पर भी मीटर लगाए जाने शुरू होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनस कंपनी के राकेश सिंह स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
मैनेजर राकेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार की स्मार्ट मीटर योजना के तहत यह कंपनी प्रदेश के कई और जिलों में भी स्मार्ट मीटर लगाएगी। गोरखपुर में सीई और एसई के निर्देशन में मीटर लगाने का काम फर्म की तरफ से किया जा रहा है। बताया कि इस मीटर से नेशनल फीडर मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए फीडर को जोड़कर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से भी इसकी निगरानी की जा सकेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें