फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी इंडिया की जीत से खिलाड़ियों में उत्साह, पदक की बढ़ी आस

Tue, 03 Aug 2021 08:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : अमर उजाला।
टोक्यो ओलंपिक में रविवार का दिन हॉकी के शौकीनों के लिए एतिहासिक रहा है। जब एक तरफ भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पराजित कर 1980 के बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं सोमवार को भारतीय हॉकी महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। जिसके बाद से ओलंपिक खेलों में हॉकी से पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 

देश के लोगों ने हॉकी खिलाड़ियों की जीत के लिए दुआएं करना शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि क्रिकेट की चकाचौंध में राष्ट्रीय खेल हॉकी कहीं गुम सा हो गया है। ओलंपिक में भारतीय टीमों के उम्दा प्रदर्शन से इस क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना देखने वाले खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। प्रदर्शन सुधरेगा तो सरकार और हॉकी इंडिया इसे और बेहतर बिनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। 

गोरखपुर से भी मो आरिफ, गुलाम सरवर, जिल्लुर्रहमान, अली सईद, दिवाकर राम, अर्जुना अवार्डी प्रेममाया, रंजना गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्तव, रीता मिश्रा, प्रीति दुबे आदि खिलाड़ियों ने गोरखपुर की सरजमीं का नाम रोशन किया है। अमर उजाला से बातचीत में गोरखपुर के खिलाड़ियों और यूपी हॉकी के पदाधिकारी ने अपनी राय कुछ यू बयां की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर दिवाकर राम - फोटो : अमर उजाला।
गोल्ड में बदलने पर रखें फोकस, शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर दिवाकर राम ने बताया कि दोनों टीमों ने कड़ी मेहनत की है। 40 साल बाद ये रिकार्ड बना है। अच्छा चांस मिला है, इसे गोल्ड में बदलने पर फोकस करने की जरूरत है। हॉकी के फ्यूचर के लिए अच्छा है। आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। पूरे देश की शुभकामनाएं टीम के साथ हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी हॉकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह - फोटो : अमर उजाला।
देश के लिए स्वर्णिम क्षण
यूपी हॉकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने बताया कि भारतीय हॉकी और देश के लिए स्वर्णिम क्षण देश इसे लंबे समय तक याद  रखेगा। दोनों ही टीमों से देश को पदक की उम्मीदें हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि वो फाइनल के सफर के लिए जीजान लगा देंगे। आगे के सफर के हॉकी यूपी की तरफ से शुभकामनाएं।

4 of 5
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रीति दुबे - फोटो : अमर उजाला।
खिलाड़ियों के जज्बे में होगी बढ़ोत्तरी
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रीति दुबे ने बताया कि महिला और पुरूष टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। खेल के प्रति उनके जज्बे में और बढ़ोत्तरी होगी। सरकार और हॉकी इंडिया ने हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में अच्छा कार्य किया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वो और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओलंपिक्स हॉकी प्लेयर अर्जुना अवार्डी प्रेम माया - फोटो : अमर उजाला।
इतिहास में खुद को दर्ज कराने का मौका
ओलंपिक्स हॉकी प्लेयर अर्जुना अवार्डी प्रेम माया ने बताया कि पुरूष और महिला हॉकी टीमों के पास इतिहास में खुद को दर्ज का मौका है। अब तक टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उन्हें अपनी मेहनत को पदक में बदलने की तरफ ध्यान देकर देश के पदक सुखा को खत्म करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। ओलंपिक टीम का हिस्सा रही हूं। आगे के मैच के लिए उत्साहित हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें