फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Rain: गोरखपुर में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, सड़कों पर सैलाब और घरों में भरा पानी

Thu, 16 Sep 2021 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक हुई झमाझम 100 मिली मीटर बारिश शहर के लोगों के लिए आफत बन गई है। इसके चलते मुख्य सड़कों से लेकर गलियां लबालब हो गईं हैं और घरों तक में पानी भर गया है। बारिश का पानी घरों में भरने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। वहीं शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़क पर घुटने भर पानी भरने से लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव होने के कारण सड़क टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के रायगंज, महुई सुघरपुर, हट्ठी माई का स्थान, जिला अस्पताल, रुस्तमपुर, साहबगंज, रेती रोड, गीताप्रेस रोड आदि इलाकों की विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
सीजन में दूसरी बार ऐसी बारिश की वजह से शहर की लगभग तमाम गलियां पानी में डूब गईं। 21 जुलाई को 114.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं इस बार पिछले 24 घंटे के दौरान 99.5 मिलीमीटर बारिश हो गई। जहां तक पूरे सीजन के दौरान गोरखपुर में 1150 मिलीमीटर सामान्य तौर पर बारिश होती है, लेकिन इस मानसून के दौरान अब तक 1702 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अभी भी मानसून के खत्म होने में 15 दिन बाकी है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
हर एक को झेलनी पड़ी मुसीबत
मूसलाधार बारिश की वजह से हुए जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दफ्तर और दुकान जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं पूरी रात बिजली कटने की वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

4 of 6
गोरखपुर जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ के बाद बारिश ने पहुंचाया फसलों को नुकसान
बाढ़ के बाद से ही किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक हुई बारिश ने इस नुकसान को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गणेशपुरम: दो महीने से भरा है पानी
मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनी गणेशपुरम के लोग दो महीने से भी ज्यादा समय से जलभराव की समस्या को झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बड़गो: तीन महीने से हैं परेशान, जिम्मेदार बेखबर
रुस्तमपुर के पास बड़गो के लोग जलभराव से तीन महीने से परेशान हैं। नगर निगम में शामिल इस गांव में पिछले तीन महीने से जलभराव की स्थिति है। लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलभराव की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस संबंध में पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें