कुश्ती प्रतियोगिता: हरियाणा की टीम बालक और बालिका दोनों ही वर्ग में अव्वल रही। बालिका कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में हरियाणा ने पांच स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल आठ पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की टीम दो रजत, चार कांस्य पदक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा टीम विजेता रही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-14) का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। आठ स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक जीतकर हरियाणा ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन
2 of 7
कुश्ती प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश की टीम बालक वर्ग में दूसरे और बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर रही। यूपी ने दो स्वर्ण समेत कुल 14 पदक जीते। प्रतियोगिता के समापन के दिन 75 किलोग्राम में बालक वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में महाराष्ट्र के अनिल ने यूपी के सक्षम को कांटे के मुकाबले में अंकों के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन
3 of 7
कुश्ती के दांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, यूपी के सक्षम को रजत और दिल्ली के जतिन व हरियाणा के कुशल ने अपने मुकाबले जीत कर कांस्य पदक प्राप्त किए।
4 of 7
कुश्ती के दांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मुकाबले में विद्या भारती, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नवोदय विद्यालय, उड़ीसा कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, दिल्ली, तमिलनाडु एवं पंजाब के खिलाड़ियों ने जोर आजमाया।
हरियाणा की टीम बालक और बालिका दोनों ही वर्ग में अव्वल रही।
विज्ञापन
5 of 7
कुश्ती के दांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बालिका कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में हरियाणा ने पांच स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल आठ पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की टीम दो रजत, चार कांस्य पदक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह बालक वर्ग में हरियाणा तीन स्वर्ण, एक रजत एवं चार कांस्य पदक समेत कुल आठ पदक जीतकर शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
6 of 7
कुश्ती के दांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण, तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र दो स्वर्ण व तीन कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके पूर्व कुश्ती का शुभारंभ प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल सतीश सिंह एवं सह संयोजक डीआईओएस अमरकांत सिंह ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया।
विजेता प्रतिभागी अपने मेडल के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक वितरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर के लिए गर्व की बात है।