फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल हत्याकांडः 'अगला नंबर शुभम सिंह का'...इंस्टा पर धमकी, 'ट्रिपल मर्डर' के बीच फिर सनसनी- जानिए पूरी कहानी

Thu, 21 Nov 2024 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शुभम के दोस्त ने इंस्टा आईडी वाली दीक्षा से पूछा, आप ही बता दो, क्या ये सही हुआ? इसपर दीक्षा की तरफ से कहा गया-हां, सही हुआ। कुछ दिन पहले विशाल ने रजा खान को क्यों मारा था? फिर सवाल-जवाब में दीक्षा की तरफ से मैसेज आया कि इसी वजह से विशाल को जान से मारा है। इसी बातचीत के दौरान दीक्षा ने एनकाउंटर की बात पर लिखा-उसे (रजा) कुछ नहीं होगा, ये लिखकर ले लो। अगला नंबर शुभम सिंह का है।
विज्ञापन
1 of 9
शुभम सिंह व इंस्टा पर मिली धमकी - फोटो : स्त्रोत- स्वयं
छात्रनेता और देवरिया के हौली गांव के विशाल सिंह श्रीनेत की हत्या के पांच दिन बाद देवरिया के ही उसके दोस्त शुभम सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

2 of 9
इंस्टा आईडी पर दीक्षा आईडी से आया मैसेज - फोटो : स्त्रोत- शुभम सिंह
यह धमकी दीक्षा नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शुभम के दोस्त संदीप यादव के नजदीकी शिवम यादव को मैसेज के जरिये दी गई है। शुभम लंबे समय से लखनऊ में रहता है। वहां ठेकेदारी करता है।
 
विज्ञापन

3 of 9
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook

शुभम सिंह ने बताया कि देवरिया का संदीप यादव उसका दोस्त है। संदीप का नजदीकी है शिवम यादव। देवरिया की घटना के बाद उसने इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

4 of 9
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
इसी बीच दीक्षा नाम की आईडी से भी कमेंट आया। दोनों के बीच कई मैसेज हुए। इसमें शिवम ने पूछा-ये बताओ! अन्याय किसके साथ हुआ है? इसपर दीक्षा की आईडी से जवाब आया-शाहपुर का जो युवक है, उसके साथ..।
विज्ञापन

5 of 9
करणी सेना के अध्यक्ष वीरु सिंह के साथ मृतक विशाल के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी तरफ से मैसेज किया गया कि विशाल उसके सगे भाई की तरह तरह था। आप ही बता दो, क्या ये सही हुआ? इसपर दीक्षा की तरफ से कहा गया-हां, सही हुआ।
विज्ञापन

6 of 9
विशाल के घर परिजनों से मुलाकात करते एमलसी देवेंद्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले विशाल ने रजा खान को क्यों मारा था? फिर सवाल-जवाब में दीक्षा की तरफ से मैसेज आया कि इसी वजह से विशाल को जान से मारा है।
विज्ञापन

7 of 9
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
इसी बातचीत के दौरान दीक्षा ने एनकाउंटर की बात पर लिखा-उसे (रजा) कुछ नहीं होगा, ये लिखकर ले लो। अगला नंबर शुभम सिंह का है। उसने भी शाहपुर में अकेले गुंडई दिखाई थी।

8 of 9
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
फिर एक जाति वर्ग को लेकर टिप्पणी भी की थी..। शुभम ने बताया कि धमकी मिलने पर उसने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दे दी। इसकी जानकारी जिले के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारियों को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

9 of 9
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
विशाल की हत्या से सहमे हैं करीबी
विशाल सिंह की हत्या के बाद उसके करीबी दोस्तों में दहशत है। उनका कहना कि विशाल के करीबी दोस्त को भी सोशल मीडिया पर हत्या की धमकी मिली है। मामले को भी प्रमुख सचिव गृह से अवगत कराया गया है। देवरिया में पिछले पंद्रह से बीस दिनों में तीन क्षत्रिय युवकों की हत्या हो चुकी है। एक बार फिर देवरिया के शुभम सिंह को धमकी मिलने से सभी सहमें हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें