फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year: घरों में मना जश्न, रात के 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर से गूंज उठा शहर, देखें मनमोहक तस्वीरें

Sat, 01 Jan 2022 01:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह से शाम तक नए साल के जश्न की तैयारी। रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर... हैप्पी न्यू ईयर 2022 की बधाइयों के साथ नए साल का जश्न। कहीं केक कटा तो कही मिठाइयां बांटी गईं और शुरू हुआ मौज मस्ती का सिलसिला। यह आयोजन घरों तक ही सीमित रहा।

कोरोना संकट के कारण क्लब, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल व सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए। दिन में रामगढ़ ताल, नौका विहार, रेल म्यूजियम, सिटी मॉल, एडी मॉल, ओरियन मॉल, वीनस मॉल के साथ सभी प्रमुख मंदिरों और पार्कों में भी लोगों की भीड़ दिखी। दो दिनों के बाद खिली धूप ने साल के अंतिम दिन को और सुखद बना दिया।
विज्ञापन

2 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मॉल्स में रही लोगों की भीड़

नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के ओरियन मॉल, एडी मॉल, सिटी मॉल, वीनस मॉल आदि में रौनक देखी गई। मॉल्स के संचालकों ने इसे नए वर्ष की थीम पर सजाया गया। सुबह से ही इन जगहों पर युवाओं की आवाजाही अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक रही। इस दौरान मॉल्स में प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य था। प्रवेशद्वार पर तापमान भी मापा जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

पर्यटकों की पहली पसंद बनी जेट स्की और स्पीड बोट

रामगढ़ताल में शुक्रवार को पर्यटकों की भीड़ रही। वाटर स्पोर्ट्स के शौकीनों को जेट स्की, स्पीड बोट और बनाना राइड लुभा रही है। परिवार के साथ जल पर्यटन का आनंद लेने वालों को लग्जरी स्पेशल बोट और डबल डेकर बोट काफी पसंद आ रही है।

4 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्धाटन करते ही रामगढ़ताल में आधुनिक नावें भी आ गई हैं। नौकायन विहार के संचालक राधेश्याम निषाद ने बताया कि युवा पर्यटकों को बनाना राइड, वाटर स्की और स्पीड बोट पसंद आ रही है। वर्ष के अंतिम दिन रामगढ़ताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई। चप्पू बोट, मोटर बोट, स्पीड बोट, डबल डेकर बोट की सवारी करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। परिवार के साथ आने वाले पयर्टकों ने डबल डेकर बोट, लग्जरी स्पेशल बोट और मोटर बोट का आनंद लिया। युवा जोड़ों ने स्पीड बोट और जेट स्की का आनंद लिया। राधेश्याम निषाद के मुताबिक जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हो रही है, दूसरे जनपदों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि जिलों से भी पर्यटक रामगढ़ताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

5 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मसीही समाज ने धूमधाम से मनाया नए साल का जश्न

मसीही समाज के लोगों ने धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं  हुईं। केक काटा गया और लोगों एक-दूसरे को केक खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ महा गिरजाघर में शाम पांच बजे प्रार्थना हुई। पल्ली पुरोहित फादर बिन्नी के नेतृत्व में लोगों ने प्रभु यीशु का धन्यवाद किया। कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप थामस थुरुथिट्टम ने सभी को नव वर्ष की शुभकामना दी। इसके बाद केक काटा गया। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर नववर्ष की बधाइयां दीं। इस मौके पर विलियम पिंटो, सूरज बेली, रोनाल्डो एंजेलो, प्रमोद कुमार मांझी, किरण रातों, डेंसिल दिनेश, विक्टर सेराफिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में फादर पोली के नेतृत्व में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आराधना हुई। सेंट मार्क चर्च स्टैनपुर पादरी बाजार में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रार्थना एवं प्रभु भोज का आयोजन चर्च के पुरोहित रेव्ह अजीत लॉरेंस के नेतृत्व में हुआ। सेंट जॉन चर्च  बशारतपुर में रात प्रभु भोज के साथ प्रार्थना हुई। सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में थैंक्स गिविंग के साथ प्रभु भोज की आराधना हुई। रेव्ह संजय विंसेंट ने बाइबल का पाठ कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही प्रेयर हॉल राप्तीनगर, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा, यूनियन चर्च खजांची बाजार ,सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा, फुल गोस्पेल चर्च मोती पोखरा, पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च राप्ती नगर आदि चर्चों में पुरोहितों द्वारा विशेष प्रार्थना कराई गई।
विज्ञापन

7 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

25 लाख के फूलों का हुआ कारोबार

नए साल के जश्न के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को गुलाब के फूल और बुके देकर शुभकामनाएं दीं। गोलघर, मेडिकल कॉलेज रोड, मोहद्दीपुर, बेतियाहाता, हजारीपुर, असुरन चौक, जेल रोड पर लगे फूलों के स्टॉल पर खूब भीड़ दिखी। एक गुलाब के फूल की कीमत 30 रुपये थी। फूल कारोबारी पंकज सैनी ने बताया कि गुलाब के फूल नासिक, पुणे और भोपाल से मंगाए गए हैं। जरबेरा के फूल पुणे के साथ लखनऊ से मंगाए हैं।

विज्ञापन

8 of 8
गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया पर दी बधाइयां

शुक्रवार रात में सोशल मीडिया पर नए साल के आगमन की बधाइयों की बाढ़ सी आ गई। व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम सहित अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जमकर नए साल के शुभकामना संदेश भेजे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें