गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्धाटन करते ही रामगढ़ताल में आधुनिक नावें भी आ गई हैं। नौकायन विहार के संचालक राधेश्याम निषाद ने बताया कि युवा पर्यटकों को बनाना राइड, वाटर स्की और स्पीड बोट पसंद आ रही है। वर्ष के अंतिम दिन रामगढ़ताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई। चप्पू बोट, मोटर बोट, स्पीड बोट, डबल डेकर बोट की सवारी करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। परिवार के साथ आने वाले पयर्टकों ने डबल डेकर बोट, लग्जरी स्पेशल बोट और मोटर बोट का आनंद लिया। युवा जोड़ों ने स्पीड बोट और जेट स्की का आनंद लिया। राधेश्याम निषाद के मुताबिक जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हो रही है, दूसरे जनपदों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि जिलों से भी पर्यटक रामगढ़ताल पहुंच रहे हैं।