चौरीचौरा- मुंडेरा बाजार ओवरब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे की आपत्ति से काम धीमा हुआ
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि शुरू में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। जून 2023 में परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य था, मगर बीच में रेलवे ने कुछ मामलों में आपत्ति लगा दी, जिसकी वजह से काम धीमा पड़ गया था। अब फिर तेजी लाई गई है। दिसंबर 2023 तक परियोजना पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: जहां फर्राटे से दौड़नी थीं गाड़ियां, वहां लंबा जाम और खतरे हैं बड़े
डिजाइन में बदलाव की वजह से देर
बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण की मैं निरंतर निगरानी करता हूं। डिजाइन में बदलाव की वजह से थोड़ा विलंब हुआ है। पहले जो डिजाइन थी, उससे कई लोगों के घर एवं दुकानें जद में आ रहीं थीं, जिससे आम जन को काफी नुकसान उठाना पड़ता। इस कारण दूसरी डिजाइन तैयार कराई गई। ओवरब्रिज के निर्माण में थोड़ा समय लगता है। काम की रफ्तार इधर कुछ तेज हुई है।
धीमी रफ्तार से हो रहा नुकसान
स्थानीय दुकानदार दीपक कुमार ने कहा कि पिछले साल से ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बन जाने से तमाम समस्याओं से निजात तो मिल जाएगी लेकिन, काम की रफ्तार धीमी होने से बड़ा नुकसान हो रहा है। ग्राहक टूट गए हैं। किराया तक निकाल पाना मुश्किल है।