फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर चिड़ियाघर : अब सीमित संख्या में ही मिलेगा प्रवेश, जानिए किस वजह से हुआ ये बदलाव

Wed, 07 Apr 2021 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में अब सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। मछली और सांप घर देखने के लिए एक बार में सिर्फ 25 लोग ही अंदर दाखिल हो सकेंगे। चिड़ियाघर परिसर के क्लोज्ड एरिया (बंद हिस्से में) अब एक साथ बड़ी तादाद में लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सरकार की कोरोना से बचाव के संबंध में नई गाइडलाइन जारी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
नई गाइडलाइन के मुताबिक सर्पेंटेरियम (सांप घर) और मछली घर में एक साथ सिर्फ 25 लोग ही प्रवेश पा सकेंगे। उनके बाहर आने के बाद इतनी ही संख्या में अन्य लोगों को अंदर दाखिल कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
चिड़ियाघर के निदेशक राजामोहन ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार खुले में क्षमता के अनुसार सिर्फ 200 लोगों के रहने की अनुमति होगी। वहीं बंद क्षेत्र यानी हॉल आदि में सिर्फ 100 लोगों के लिए प्रवेश देने का फैसला लिया गया है।

4 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
चिड़ियाघर का क्षेत्रफल 121 एकड़ से अधिक का है। ऐसे में अंदर आने-जाने वालों को किसी प्रकार की कोई दुश्वारी नहीं होगी। आने वाले दर्शक मास्क जरूर लगाएं। प्राणि उद्यान के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें। कहा कि परिसर के अंदर सांप घर और मछली घर हॉल में बनाया गया है। इसके अलावा बाकी सभी वन्य जीवों के बाड़े खुले में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को बंद रहा प्राणि उद्यान
सोमवार की साप्ताहिक बंदी के दिन चिड़ियाघर को बंद रखा गया। मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चिड़ियाघर खुला रहा। वहीं बुधवार को भी 9 बजे से चिड़ियाघर खुला। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। हालांकि, परिसर में दर्शक बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूमते नजर आए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दर्शकों को चिड़ियाघर के जानवरों की खासियत बताई गई। वन्य जीवों के बाड़ों के सामने स्कल्पचर पर बैठ कर दर्शकों ने फोटो भी खिंचवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें