उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन सोमवार की सुबह पांच बजे तक रहेगा। गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि सड़क से चौराहों तक कड़ी निगरानी बनी रहेगी। सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। ऐसे में लोग घरों में ही रहें और इमरजेंसी की दशा में बाहर निकलें।