फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आसमान से देखें गोरखपुर शहर का शानदार नजारा, नहीं देखा होगा कभी ऐसा सन्नाटा

Tue, 21 Jul 2020 09:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : राजेश कुमार
कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम करने के उद्देश्य से गोरखपुर सहित यूपी के हर जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दोनों दिन शनिवार और रविवार को सभी दुकानें, बाजार और दफ्तर बंद रहे लेकिन अधिकतर सड़कों पर वाहन चलने से चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : राजेश कुमार।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह, एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ और सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत सभी आला अफसर लगातार निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। महेवा सब्जी मंडी और दवा की थोक मंडी भालोटिया बंद रही तो गांवों में सभी हाट-बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

3 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : राजेश कुमार।
डीएम ने विभिन्न इलाकों में निरीक्षण के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने सभी से घरों में रहने और इमरजेंसी की दशा में ही बाहर निकलने की अपील की। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि रविवार को भी पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। किसी ने भी दुकान या प्रतिष्ठान खोला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

4 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : राजेश कुमार।
दो दिवसीय लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा। हालांकि ऑटो व रिक्शा नहीं चलने से जिन लोगों को ट्रेनों से उतरकर शहर के किसी इलाके में जाना था, उन्हें पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वालों को विशेष दिक्कत नहीं हुई, सिवाय थोड़े इंतजार के। उन्हें रोडवेज की बसें मिल गईं। रोडवेज की बसें पूर्व की ही तरह सभी तय रूटों पर चलीं, मगर यात्री कम होने की वजह से उनकी संख्या कम रही।
विज्ञापन

5 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
वहीं विमानों का संचलन भी पहले की ही तरह हुआ। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से यात्री आए तो गोरखपुर से भी यात्रियों ने उड़ान भरी। ज्यादातर यात्री अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट पहुंचे। इसके अलावा एयरपोर्ट से टैक्सी का भी संचालन हुआ, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
लॉकडाउन के दौरान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान पहले की ही तरह जारी रहा। शहर में नगर निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग ने विशेष अभियान के तहत सफाई और सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

7 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
कल तीन थाना क्षेत्रों से खत्म होगी पूर्ण बंदी, तीन नए में लगाने की तैयारी  
शहर के कोतवाली, तिवारीपुर और राजघाट थाना क्षेत्रों में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ने पर वहां पिछले शनिवार से शुरू हुआ लॉकडाउन अभी तक जारी है। जिला प्रशासन ने तीनों क्षेत्रों से लॉकडाउन हटाने का निर्णय किया है। सोमवार की सुबह पांच बजे बाकी शहर के साथ ही इन थाना क्षेत्रों से भी लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ने पर अब कैंट, गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र सोमवार या मंगलवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने डीएम को रिपोर्ट दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें