फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कब-कब बरसेगा झमाझम पानी

Fri, 08 May 2020 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 से 14 मई के बीच फिर बारिश होने की संभावना है। खेती किसानी के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह आकाश साफ था लेकिन तकरीबन 8:30 बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आकाश में काले काले बादल छा गए। 45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे होर्डिंग और बैनर उखड़ गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह की बारिश स्थानीय वजह से हुई है। बरेली के आसपास एक सरकुलेशन बना और इसका गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में असर रहा जिसकी वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तीन-चार दिन बारिश होने की संभावना है। 9 मई को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 10 एवं 11 मई को बादल छाएंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद फिर एक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसकी वजह से 13 और 14 मई को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
झुका खंभा, आठ घंटे गुल रही बिजली
आंधी की वजह से बरहुआं के पास हाइटेंशन लाइन का पोल झुक गया। इससे रूस्तमपुर रानीबाग दोनों उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लगभग 8 घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा अन्य इलाकों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सुबह 10 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें