गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में उमस भरी गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने के बावजूद करीब 42 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
ऐसे में लोग पूरे दिन पसीने से तर-बतर रहे। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
गर्मी का बढ़ता सितम
- फोटो : ANI
सोमवार सुबह होते ही आसमान में चटक धूप निकल आई। दिन चढ़ते के साथ तापमान भी चढ़ता चला गया। वहीं, हवा में काफी ज्यादा नमी के साथ पछुवा हवा चलने से सुबह से ही उमस भरी गर्मी का एहसास होता रहा।
4 of 5
गर्मी से बचने के लिए खुद को ढककर वाहन चलाती महिला
- फोटो : ANI
आलम यह रहा कि हीट इंडेक्स 42 डिग्री तक जा पहुंचा। मंगलवार को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं हैं। हालांकि बुधवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से बुधवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।